[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Pehla Sawan Somwar 2023: पंचक में सावन का पहला सोमवार, जानिए तिथि और नियम

Pehla Sawan Somwar 2023: पंचक में सावन का पहला सोमवार, जानिए तिथि और नियम

0
Pehla Sawan Somwar 2023: पंचक में सावन का पहला सोमवार, जानिए तिथि और नियम

Pehla Sawan Somwar 2023:  इस साल पहला सावन सोमवार 10 जुलाई को है. पहले सावन सोमवार के दिन सुकर्मा योग और रेवती नक्षत्र है. दरअसल, इस बार सावन में कुल आठ सोमवार पड़ने वाले हैं. सावन के पहले सोमवार के दिन पंचक लग रहा है तो मन में सवाल उठता है की क्या इस दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है. आइए जानते हैं सावन के पहले दिन रुद्राभिषेक करने का शुभ मुहूर्त और जरुरी बातें

जुलाई 2023 में पंचक कब?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 06 जुलाई 2023, गुरुवार के दिन से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है. साथ ही इसका समापन 10 जुलाई 2023, सोमवार के दिन शाम 06 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा.

सावन के पहले सोमवार पंचक का समय

सोमवार 10 जुलाई को पंचक शाम के समय 6 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा. इस बार सावन में कुल 8 सोमवार होने वाले हैं. पहला 10 जुलाई, सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवा सावन सोमवार 7 अगस्त, छठा सावन सोमवार 14 अगस्त, सातवां सावन सोमवार 21 अगस्त, आठवां सावन सोमवार 28 अगस्त.

पंचक की अवधि में इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिषविदों के अनुसार, पंचक की अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है. पंचक के दौरान घर की छत भीं ढलवाना चाहिए. ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है.
इस दौरान व्यक्ति को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. ऐसा यदि करना पड़े तो कुछ कदम पीछे मुड़कर फिर यात्रा शुरू करें.

कैसे बनते हैं पंचक?

शास्त्रों के अनुसार, पंचक पांच नक्षत्रों के मेल से बनता है, जो धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र है. बता दें कि चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है. ऐसे में चंद्रमा पांच दिन में दो राशियों में भ्रमण कर लेता है. ऐसे में जब चंद्रमा पांच दिनों के समय में इन नक्षत्रों में रहता है, तो पंचक बनता है. ऐसा संयोग हर 27 दिन बाद बनता है.

Previous article The Burning Train: तेलंगाना में चलती ट्रेन में लगी आग, फलकनुमा एक्सप्रेस की 3 बोगियां खाक
Next article वाराणसी में सर्व सेवा संघ की इमारत गिराने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट करेगा सुनवाई,जानें मामला
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel