[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Paush Month 2022: पौष मास के रविवार को इस तरह करें सूर्यदेव का पूजन, ऐसे होगी भाग्य में वृद्धि

Paush Month 2022: पौष मास के रविवार को इस तरह करें सूर्यदेव का पूजन, ऐसे होगी भाग्य में वृद्धि

0
Paush Month 2022: पौष मास के रविवार को इस तरह करें सूर्यदेव का पूजन, ऐसे होगी भाग्य में वृद्धि

Paush Month 2022: पौष माह की शुरूआत हो चुकी है. हिंदू पंचांग के हिसाब से साल का दसवां महीना माना जाता है. पौष के महीने में किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है क्योंकि इस माह में सूर्यदेव धनु राशि में रहते हैं और उनका प्रभाव धरती पर काफी कम हो जाता है. पौष मास के रविवार को कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

पौष मास के रविवार को करें ये उपाय

सूर्य देव की करें पूजा

पौष माह में सूर्य देव की पूजा का खास महत्व बताया गया है. और हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. ऐसे में सूर्य देव की आराधना का विशेष फल मिलता है. रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल में लाल फूल, लाल चंदन और अक्षत डालकर अर्घ्य करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. अर्घ्य अर्पित करते समय सूर्य मंत्र का जाप करें. इससे व्यक्ति के मान-सम्मान, कार्य, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.

गायत्री मंत्र का जाप करें

कुछ देर गायत्री मंत्र का जाप करें. कहा जाता है कि गायत्री माता के जाप से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. इसके अलावा आप सूर्य गायत्री मंत्र ‘ॐ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्’ का भी जाप कर सकते हैं.

नमक के प्रयोग से बचें

अगर संभव हो तो रविवार के दिन व्रत रखें. पौष माह के रविवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन दिनभर व्रत रखना चाहिए और खाने में नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए. संभव हो तो सिर्फ फलाहार ही करें और अगले दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का पारण करें. व्रत के दौरान सूर्य को तिल-चावल की खिचड़ी का भोग लगाएं.

गंगाजल को पानी में मिलाकर करें स्नान

इस दिन स्नान के दौरान जल में थोड़ा गंगाजल मिक्स कर लें फिर श्री नारायण का नाम लेते हुए स्नान करें. इसके अलावा गुड़, लाल मसूर, तांबा, तिल आदि का दान करें. जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े दान करें.

Previous article Jharkhand News: नहीं थम रहा गढ़वा में तेंदुआ का आतंक, फिर एक बच्चे को मार डाला, गुस्से में हैं ग्रामीण
Next article Year Ender 2022: बिहार में सियासी उलटफेर और 5 तूफानी घटनाओं का साल, दिल्ली तक गयी गूंज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel