[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar पंचायत ने दुष्कर्म आरोपितों को पांच-पांच जूते मारकर छोड़ा, पीड़िता ने की सुसाइड

पंचायत ने दुष्कर्म आरोपितों को पांच-पांच जूते मारकर छोड़ा, पीड़िता ने की सुसाइड

0
पंचायत ने दुष्कर्म आरोपितों को पांच-पांच जूते मारकर छोड़ा, पीड़िता ने की सुसाइड

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किशोरी के इज्जत की कीमत पंचायत ने महज पांच जूते आंकी. पंचायत ने दुष्कर्म के दो आरोपितों को पांच-पांच जूते मरवाए और उनका मुंह काला कर छोड़ दिया. लेकिन पंचायत के फरमान से दुखी होकर किशोरी ने घर आकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. यह मामला शनिवार का है. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी मुनिराज ने कहा- पंचायत पर भी कार्रवाई होगी. पुलिस टीम बनायी गयी है. दरअसल दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी तीन दिन पहले 23 अप्रैल की सुबह शौच के लिए खेत गयी थी.

घर लौटते समय गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया और खेत में खींच ले गये. दोनों आरोपितों ने किशोरी के साथ ज्यादती की. इसके बाद आरोपित फरार हो गये. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि, ज्यादती करने वाले पांच आरोपित थे. वारदात के बाद किशोरी नग्नावस्था में ही घर पहुंची, जिसे देखकर घरवाले सन्न रह गये. पीड़िता ने रोते-बिलखते परिवार को पूरी बात बतायीकिशोरी ने रोते बिलखते हुए पूरी बात परिजनों को बतायी. लेकिन मामला पुलिस के पास पहुंचने से पहले कुछ लोग इसे दबाने में जुट गये. सुलह समझौते का प्रयास शुरू हो गया.

गांव में पंचायत बुलायी गयी किशोरी को भी बुलवाया गया. पंचों ने निर्णय लिया कि किशोरी दोनों को पांच-पांच चप्पल मारे. पंचों के सामने बेबस किशोरी ने ऐसा ही किया. फिर दोनों युवकों के मुंह काले करके भविष्य में ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. आरोप है कि, युवती पंचायत से लौटकर अपने घर जा रही थी, तभी ज्यादती करने वाले युवकों ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और फब्तियां कसी. आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी. किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. तब पुलिस गांव में पहुंची और शव कब्जे में लिया.

पंचायत करने वालों पर की जायेगी कार्रवाईएसएसपी मुनिराज ने बताया कि लड़की के आत्महत्या करने के बाद घटना की जानकारी हुई. पुलिस मौके पर गयी. लड़की के साथ कुछ लड़कों ने गलत काम किया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने गांव में पंचायत की. पंचायत के बाद लड़कों को छोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन लोगों ने पंचायत की उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. मामले में टीम बना दी है.

Previous article कक्षा 9 की पढ़ाई को लेकर 1322 स्थानों पर क्लास रूम बनाने को 400 करोड़
Next article कोरोना के फिर तीन मरीजों ने जीती जंग, तीन पहले हो चुके हैं डिस्चार्ज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel