[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स

‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स

0
‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स
पहलगाम की वह घाटी जहां हुआ था आतंकी हमला और तस्वीर के अंदर सज्जन गोयल की फाइल फोटो

धनबाद : पहलगाम की आंतकी घटना का खौफनाक मंजर को जम्मू कश्मीर से जिंदा वापस लौटे लोग याद कर कांप जाते हैं. भले ही झारखंड के कोई भी लोग उस हमले का शिकार नहीं हुए लेकिन वहां से लौटे लोग उस दृश्य को याद कर कांप जाते हैं. सुरक्षित वापस लौटने वालों में धनबाद के सज्जन गोयल भी थे. वह उस पल को याद कर कहते हैं कि दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि वे उस वक्त अपने परिवार और मित्रों के साथ €साथ कश्मीर की हसीन वादियों में छट्टियां मनाने गये थे. लेकिन उस भयानक मंजर को देखकर वे डरे सहमे अपने परिवार के साथ धनबाद लौट आए.

घटनास्थल से महज 8 किलोमीटर दूर थे तभी चल गया था पता

सज्जन गोयल कहते हैं कि घटना के €वक्त वे अपने परिवार और मित्रों के साथ ”मिनी स्वीटजरलैंड” से महज आठ किलोमीटर दूर थे. वे अपनी गाड़ी से कहीं निकल रहे थे. तभी अचानक से अफरा तफरी मच गयी. उनके ड्राइवर को एक फोन आया उसके€ बाद उसने सभी को हमले की खबर दी, तो एक पल के लिए सब कुछ सुन्न हो गया. सभी को जान बचानी थी, सो बिना कुछ सोचे-समझे वे तुरंत श्रीनगर एयरपोर्ट के€ लिए निकल पड़. पूरे रास्ते वे बस भगवान को याद कर रहे थे.

Also Read: 10 मिनट हो जाती देर तो रांची का यह परिवार भी हो जाता आतंकी हमले का शिकार, साझा की अपनी आपबीती

बार बार घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बारे सोच रहे थे सज्जन गोयल

सज्जन गोयल आगे कहते हैं कि श्रीनगर एयरपोर्ट वे जब अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, तब उनका दिल जोर‐जोर से धड़क रहा था. बार बार उस जगह का ख्याल दिमाग में आ रहा था. जहां हमला हुआ है. साथ ही दिल में उन लोग का भी खयाल आ रहा था. जो उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे.

सभी के चेहरे पर झलक रही थी दहशत

सज्जन गोयल ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ फ्लाइट में इन सभी चीजों को सोचते हुए बैठे और दिल्ली पहुंचे. उस वक्त उनके साथ अजय चौधरी, दीपक भुवानिया, प्रदीप अग्रवाल और एक बच्चा भी था. वे बताते हैं कि सबके€ चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी.

दिल्ली में दोस्त ने दिया सहारा

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सज्जन गोयल ने अपने दोस्त अजय का हाथ कसकर पकड़ लिया. वे बताते हैं कि उनका पूरा शरीर कांप रहा था. वे बस मन मन ही मन एक बत कह रहे थे कि दोबारा कश्मीर नहीं जाएंगे.

Also Read: रांची में गर्मी से सूख रहा बोरिंग का पानी, कई इलाकों में जल संकट, टैंकर पर निर्भर हुए लोग

Previous article Sadhguru Parenting Tips for Summer Vacation: सद्गुरु ने बताया बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने का खास तरीका
Next article Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel