[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar NEET PG 2023 सुधार विंडो खुला, इन चीजों में कर सकते हैं सुधार, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

NEET PG 2023 सुधार विंडो खुला, इन चीजों में कर सकते हैं सुधार, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

0
NEET PG 2023 सुधार विंडो खुला, इन चीजों में कर सकते हैं सुधार, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती रह गई है तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. जो छात्र अपने एप्लिकेशन फॉर्म में किसी भी तरह का सुधार या बदलाव करना चाहते हैं, वे इस ऑफिशियल natboard.edu.in पर जाकर अपने एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.

3 फरवरी तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

आपको बता दें करेक्शन विंडो 3 फरवरी तक खुली रहेगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स अपने आवेदन के फोटो में 14 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक करेक्शन कर सकते हैं. शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नीट पीजी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है

इन चीजों में कर सकते हैं सुधार

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन हर साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (National Board of Examination) की ओर से किया जाता है. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी के अलावा किसी भी जानकारी या दस्तावेज में बदलाव कर सकते हैं.

नीट पीजी 2023 एग्जाम के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2023 को शुरू हो गई थी, जो 27 जनवरी 2023 को रात 11.55 तक चली थी.इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन टॉप मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किया जाता है.ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट पीजी 2023 के एग्जाम को 5 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा.वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक NEET PG 2023 के लिए एडमिट कार्ड को 27 फरवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा.वहीं, नीट पीजी 2023 की परीक्षा के रिजल्ट को 31 मार्च 2023 को एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा.

Previous article बिहार पुलिस मुख्यालय के पास अपराधियों का तांडव, बेखौफ होकर युवक को गोलियों से भूना, हत्या करके आसानी से भागे
Next article Bihar Weather: बिहार में 1 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, पछुआ हवा व बारिश से बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम का अपडेट..
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel