[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मेरठ में दसवीं पास दरोगा की करतूत, दुकानदार से 20 हजार वसूले, पुलिस ने SSP का नाम पूछा तो उगली सच्चाई

मेरठ में दसवीं पास दरोगा की करतूत, दुकानदार से 20 हजार वसूले, पुलिस ने SSP का नाम पूछा तो उगली सच्चाई

0
मेरठ में दसवीं पास दरोगा की करतूत, दुकानदार से 20 हजार वसूले, पुलिस ने SSP का नाम पूछा तो उगली सच्चाई

Meerut Police: मेरठ पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक फर्जी दरोगा को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. आरोपी के पास से वर्दी, स्टार, शूज और बेल्ट भी बरामद हुए हैं. इसको लेकर लिसाड़ी गेट थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था. गिरफ्तार शख्स 20 हजार घूस मांग रहा था. उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई. एसएसपी को लगातार आरोपी की शिकायत मिल रही थी. आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि व्यापारियों से हफ्ता वसूली हो रही है. जांच में पता चला लिसाड़ीगेट इलाके में सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में दरोगा जाता है और अवैध वसूली करता है. पुलिस को एक दुकानदार से आरोपी दरोगा के 20 हजार रुपए लेने का वीडियो भी मिला. पैसे देने वाला युवक गिनकर नोट दे रहा है. वहीं, आरोपी जयकरण युवक से गिनकर नोट नहीं देने की बात करता है.

कोतवाली सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जयकरण (पुत्र जगवीर, सरूरपुर गांव, मरेठ जिला) का रहने वाला है. उसकी उम्र 45 साल है और उसने दसवीं की परीक्षा पास की है. वो पीआरडी जवान है. जिसकी होमगार्ड की तरह अलग-अलग थानों में डयूटी लगती है.

उसने दरोगा की वर्दी बनवाकर अवैध वसूली करने लगा. जयकरण पिलोखड़ी क्षेत्र में स्कार्पियो से वसूली करने पहुंचा. इसी दौरान उसका वीडियो बनाया गया. पुलिस ने आरोपी जयकरण को गिरफ्तार किया. उससे जब एसएसपी के बारे में पूछा गया तो वो माफी मांगने लगा. जयकरण को जेल भेज दिया गया है.

Also Read: Lucknow News: लखनऊ में सांड का आतंक, फसल चरने से रोका तो किसान को पटककर मार डाला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel