[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Wagon R के बाद मारुति ने पेश की बायो गैस से चलने वाली कार! जानें कितनी है कीमत

Wagon R के बाद मारुति ने पेश की बायो गैस से चलने वाली कार! जानें कितनी है कीमत

0
Wagon R के बाद मारुति ने पेश की बायो गैस से चलने वाली कार! जानें कितनी है कीमत

Maruti Brezza CBG: भारत में वाहनों से निकलने वाले धुंए से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम तरह के रिसर्च और प्रयोग किए जा रहे हैं. वाहन निर्माता कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए हाइब्रिड कारों को बाजार में उतार रही हैं. दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर्यावरण के अनुकूल यात्री वाहन बनाने की दिशा में अपने कदमों को तेज कर दिया है. उसने सीएनजी से चलने वाली कारों के अलावा सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायोमीथेन गैस) वाली कारों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया है. सबसे पहले उसने अपने पॉपुलर मॉडल वैगन आर सीबीजी को बाजार में लॉन्च किया. अब उसने दूसरी टॉप सेलिंग पॉपुलर कार मारुति ब्रेजा सीबीजी को पेश किया है. मारुति ब्रेजा सीबीजी का डिजाइन इसके रेग्युलर मॉडल की ही तरह है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव किया है. आइए, इस पर्यावरण अनुकूल कार की खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मारुति ब्रेजा सीबीजी का इंटीरियर

मारुति सुजुकी इंडिया ने ब्रेजा सीबीजी के एक्सटीरियर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. अलबत्ता, उसने इसके इंटीरियर में काफी कुछ बदलाव किया है. उसने इसके केबिन में भी आकर्षक बनाते हुए काफी फीचर्स दिए हैं. इसके इंटीरियर फीचर्स में सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, सुजुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स तकनीक, खास टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर्स और लेदर रैप्ड पावर स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है.

Also Read: CNG कार में LPG के इस्तेमाल से धधक उठेगी गाड़ी! माइलेज घटेगा और इंजन हो सकता है सीज

मारुति ब्रेजा सीबीजी का इंजन और माइलेज

मारुति ब्रेजा सीबीजी कार में 1.5-लीटर का के15सी पेट्रोल इंजन दिया है, जो 102बीएचपी का पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. कम्प्रेस्ड बायोमीथेन गैस वेरिएंट में इसका इंजन 87बीएचपी की पावर और 121Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि, देसी वाहन निर्माता कंपनी मारुति ब्रेजा सीबीजी के माइलेज के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है इसका माइलेज सीएनजी वेरिएंट की तरह मिल सकता है. सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 25.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 48 लीटर का पेट्रोल टैंक और सीबीजी के लिए 55 लीटर (पानी के बराबर) का फ्यूल टैंक दिया गया है.

Also Read: हाईवे पर चलती कार की बैटरी हो जाए डेड, तो क्या है उपाय? पहले समझें संकेत

मारुति ब्रेजा सीबीजी के फीचर्स

मारुति ब्रेजा सीबीजी का डिजाइन रेग्युलर वेरिएंट की तरह ही है. हालांकि, इसके एक्सटीरियर में चारों ओर सीबीजी का स्टिकर हुआ हैं. फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रूफ रेल्स, ड्यूल-टोन बंपर, रैप-अराउंड एलईडी टेललाइट्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डेलाइट रनिंग लाइट्स, फॉगलाइट्स, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ब्लैक-आउट ए, बी और सी-पिलर्स, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं.

Also Read: Hyundai की इस कार पर टूट पड़े लोग, 1 महीने में बुकिंग 51,000 के पार

मारुति ब्रेजा सीबीजी की लॉन्चिंग और कीमत

हालांकि, मारुति सुजुकी इंडिया ने ब्रेजा सीबीजी की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे जून 2024 तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकती है. जहां तक इसकी कीमत की बात है, तो भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जा सकती है.

Also Read: किलर लुक में आ रही Toyota की 7 सीटर नई हाइराइडर, मारुति की फैसिलिटी में हो रही तैयार

Previous article Home Remedy for Piles Treatment: सालों पुरानी बवासीर से हैं परेशान तो करें ये घरेलू इलाज
Next article पश्चिम बंगाल : ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी के करीबी बप्पादित्य दासगुप्ता को किया तलब
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel