[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Mamata Banerjee : संदेशखली कांड को लेकर बोलीं ममता बनर्जी,राज्य सरकार उठा रही उचित कदम,राज्यपाल पर किया कटाक्ष

Mamata Banerjee : संदेशखली कांड को लेकर बोलीं ममता बनर्जी,राज्य सरकार उठा रही उचित कदम,राज्यपाल पर किया कटाक्ष

0
Mamata Banerjee : संदेशखली कांड को लेकर बोलीं ममता बनर्जी,राज्य सरकार उठा रही उचित कदम,राज्यपाल पर किया कटाक्ष

पश्चिम बंगाल के संदेशखलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है. राज्य महिला आयोग को भी वहां भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस केरल की अपनी यात्रा संक्षिप्त कर सोमवार को संदेशखाली गये. मुख्यमंत्री ने भी उनके दौरे पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ”आप जहां चाहें वहां जा सकते हैं.’ मैंने राज्य महिला आयोग को भी भेजा है. उन्होंने एक रिपोर्ट दी है. ममता बनर्जी ने आगे कहा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

महिला आयोग के दल ने संदेशखाली का दौरा किया

पश्चिम बंगाल महिला आयोग के एक दल ने सोमवार को सुबह उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली में ‘तनावग्रस्त इलाकों’ का दौरा किया और उन महिलाओं से बात की जिन्होंने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. शेख अभी फरार है. आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय और एक अन्य सदस्य ने संदेशखाली में कई महिलाओं से बातचीत की. संदेशखाली में इन आरोपों को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

Also Read: शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा, संदेशखाली पुलिस छावनी में बदली, इंटरनेट ठप, माकपा नेता हिरासत में
प्रदर्शनकारी महिलाओं से की बात

गंगोपाध्याय का कहना है कि, ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बात की और उनकी शिकायतों पर गौर किया है. अब, हम उनके आरोपों की जांच करेंगे. मैंने पुलिस से इस पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है. संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दावा किया है कि शाहजहां शेख और उसके “गिरोह” ने उनका यौन उत्पीड़न करने के अलावा, जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है. उन्होंने पिछले महीने से फरार शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

Also Read: WB :बकाया फंड चुकाने की मांग को लेकर महिलाओं ने संदेशखाली जाते समय राज्यपाल की गाड़ी के सामने किया प्रदर्शन
शेख शाहजहां अभी भी फरार

शेख शाहजहां  उस वक्त फरार हो गया था जब कथित राशन घोटाले में उसके घर पर छापा मारने गई ईडी की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पश्चिम बंगाल सरकार को एक पत्र भेजकर संदेशखाली में आरोपों को लेकर 48 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट देने को कहा है.

Also Read: संदेशखाली हिंसा के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, माकपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में आज 12 घंटे का बंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel