[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar जनता कर्फ्यू : ठहर गयी जिंदगी, हर ओर सन्नाटा, नहीं खुले दुकान, सड़कों से नदारत रहे वाहन

जनता कर्फ्यू : ठहर गयी जिंदगी, हर ओर सन्नाटा, नहीं खुले दुकान, सड़कों से नदारत रहे वाहन

0
जनता कर्फ्यू : ठहर गयी जिंदगी, हर ओर सन्नाटा, नहीं खुले दुकान, सड़कों से नदारत रहे वाहन

खूंटी : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू खूंटी में सफल रहा़ लोग घरों में कैद रहे़ इक्के-दुक्के लोग ही बाहर निकले़ वो भी सिर्फ जरूरी काम के लिए. शहर के सभी दुकान व प्रतिष्ठान नहीं खुले़. कोई वाहन सड़क पर नजर नहीं आये. मेन रोड में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा़ खूंटी में कुछ युवक क्रिकेट खेलते नजर आये, उन्हें अधिकारियों ने समझा कर घर भेजा. जनता कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सूरज कुमार, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा व थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो शहर में निकले़ पैदल ही भगत सिंह चौक, भट्ठी रोड, कर्रा रोड, तूत टोली व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया. कई जगहों पर बिना वजह बाइक पर घूम रहे युवकों से घर में रहने की अपील की़

कोरोना पीड़ित के इलाज का मॉक ड्रिल : कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज को लेकर सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया़ जिसमें एम्बुलेंस से मरीज को अस्पताल लाने, उसे आइसोलेशन वार्ड सह आइसीयू में भर्ती करने, इलाज व देखभाल सहित कचरा प्रबंधन का अभ्यास किया गया़ इस दौरान पुलिस को भी विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अगर कोई मरीज इलाज नहीं कराने या भागने का प्रयास करे तो उससे निबटने की विधि की जानकारी दी गयी.

उपायुक्त ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सावधानी बरतते हुए मरीज का इलाज करने की अपील की़. कहा कि खुद को बचाते हुए मरीज की भी जान बचायें. इससे पहले एंबुलेंस को सेनेटाइज किया गया़ वहीं आइसोलेशन वार्ड को भी सेनेटाइज किया गया है़ मौके पर एसडीओ प्रणव कुमार पाल, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार सहित अन्य उपस्थित थे

ताली व थाली बजा कर सेवा में लगे लोगों का जताया आभार

खूंटी. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी, सरकारी कर्मी, मीडियाकर्मी, पुलिस व अन्य कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों ने शाम पांच बजे ताली व थाली बजायी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार ठीक पांच बजे लोग अपने घरों की बालकोनी और छतों पर आ गये व ताली व थाली बजाने लगे. कई लोगों ने घंटा व शंख बजाया. इधर एसडीओ प्रणव कुमार पाल, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा व बीडीओ सुचित्रा मिंज भी सायरन बजाते हुए शहर का भ्रमण करने निकले.

खूंटी. जनता कर्फ्यू को लेकर मुरहू में सभी दुकानें बंद रही. लोग घरों से बाहर नहीं निकले. जिससे शहर व गांवों में सन्नाटा पसरा रहा.

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र में जनता कर्फ्यू का व्यापक अवसर दिखा. सड़कें, चौक-चौराहे वीरान रहे. रांची-टाटा मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. गांवों में भी सन्नाटा पसरा रहा. रायडीह चौक, भुइयांडीह डेली मार्केट, रांगामाटी, सारजमडीह, पुण्डीदिरी इलाके वीरान दिखे. शाम में लोगों ने घर से बाहर निकल कर ताली, थाली व शंख बजाकर कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए सेवा कार्य में जुटे लोगों का आभार जताया.

खलारी में जनता कर्फ्यू को अपार समर्थन

बाजार बंद रहे, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

खलारी. प्रधानमंत्री की अपील पर जनता कर्फ्यू का खलारी कोयलांचल में व्यापक असर रहा. केडी मुख्य बाजार सहित अन्य बाजार बंद रहे. दवा दुकानें खुली रही. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोग दिन भर घरों में रहे. लपरा, खलारी बाजारटांड़, करकट्टा, धमधमिया में भी दुकानें बंद रही. रोहिणी कॉलोनी में सायरन बजाकर लोगों को जनता कर्फ्यू को लेकर जागरूक किया गया. खलारी बाजारटांड़ में रविवार को साप्ताहिक हाट नहीं लगा. ट्रेनों के नहीं चलने से खलारी स्टेशन में भी सन्नाटा पसरा रहा.

स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. सिर्फ मालगाड़ी चलेगी. जो ट्रेन बंद की घोषणा से पूर्व चल चुकी हैं, वह गंतव्य स्थान तक जायेगा. थाली बजा कर सेवा कर्मियों का अाभार : कोरोना से जंग में लगे लोगों के सम्मान में शाम पांच बजे लोगों ने घर से निकल कर थाली बजायी व शंखनाद किया. कई जगहों पर घंटा व ढोल बजाया गया.

खलारी. दूसरे राज्यों से घर लौटे छह लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की. जिसमें सब कुछ सामान्य मिला. हुटाप कृत धौड़ा व खलारी गुलजारबाग के ग्रामीणों द्वारा बाहर से लोगों के आने की सूचना खलारी बीडीओ को दी गयी थी. जिसके बाद बीडीओ नूतन कुमारी ने खलारी व बुढ़मू पीएचसी की टीम को जांच के लिए भेजा. जांच में इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले. हालांकि सभी को 14 दिनों तक घर में रहने की सलाह दी गयी है.

Previous article पटना AIIMS में Corona के छह संदिग्ध मरीज भर्ती, महिला मरीज के परिवार में इटली यात्रा की मिली हिस्ट्री
Next article राज्यसभा चुनाव : आंकड़ों की बाजीगरी में जुटी कांग्रेस, 26 मार्च को है चुनाव
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel