[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar अपहृत बीएसएफ जवान सकुशल लौटे, बांग्लादेश के पशु तस्करों ने किया था अगवा

अपहृत बीएसएफ जवान सकुशल लौटे, बांग्लादेश के पशु तस्करों ने किया था अगवा

0
अपहृत बीएसएफ जवान सकुशल लौटे, बांग्लादेश के पशु तस्करों ने किया था अगवा
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करते हैं बीएसएफ के जवान. फोटो : एएनआई

Kidnapped BSF Jawan Back To Barrack: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बांग्लादेश के पशु तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जिस जवान का अपहरण कर लिया था, वह रविवार देर शाम सकुशल अपने बैरक में लौट गये. बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान को बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने उस समय कथित तौर पर अगवा कर लिया, जब वह उनका पीछा करते हुए अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में चला गया.

कोहरे की वजह से तस्करों के चंगुल में फंसा जवान

बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि घटना रविवार सुबह जिले के मेकलीगंज इलाके में हुई. बीएसएफ ने इस मामले को ‘बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश’ (बीजीबी) के समक्ष उठाया. इसके बाद जवान शाम को सुरक्षित भारत लौट आया. अधिकारी ने बताया कि 174वीं बटालियन के जवान वेद प्रकाश तस्करों का पीछा करते हुए घने कोहरे के बीच अनजाने में सीमा पार चले गये थे, जिसके बाद बांग्लादेशी पशु तस्करों ने उन्हें अगवा कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kidnapped BSF Jawan Back To Barrack: बीएसएफ ने जवान का मामला बीजीबी के समक्ष उठाया

बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि यह मामला बीजीबी के समक्ष उठाया गया. बीएसएफ और बीजीबी अधिकारियों के बीच बैठकों के बाद वेद प्रकाश शाम को अपने शिविर में सकुशल लौट आये. वेद प्रकाश को बांग्लादेश के पशु तस्करों ने अगवा करने के बाद बीजीपी को सौंप दिया था.

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी मवेशी तस्करों का दुस्साहस, बीएसएफ कांस्टेबल का किया अपहरण!

Indo Bangladesh Border: बीएसएफ ने 20.5 Kg गांजा के साथ 29 मवेशी के सिर बरामद किए, दो तस्कर गिरफ्तार

Previous article पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शुभमन गिल का नाम, लेकिन नहीं करेंगे कप्तानी
Next article दो शिक्षकों के भरोसे 272 छात्रों का भविष्य
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel