[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Kanpur News: कानपुर मेट्रो के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, मिली फायर एनओसी

Kanpur News: कानपुर मेट्रो के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, मिली फायर एनओसी

0
Kanpur News: कानपुर मेट्रो के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, मिली फायर एनओसी

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो परियोजना ने आई. आई. टी. कानपुर से मोतीझील तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन से पहले एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. कानपुर मेट्रो को प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी 09 मेट्रो स्टेशनों और कॉरिडोर-1 डिपो के लिए उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (No Objection Certificate) यानी एनओसी प्रदान किया है.

मेट्रो स्टेशनों पर कमर्शियल रन से पूर्व फायर सेफ्टी से संबंधित नियमों और मानकों के जांच हेतु फायर एनओसी एक अनिवार्य प्रक्रिया है. इसके तहत उपरिगामी सेक्शन में फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर पम्प्स, फायर हाइड्रैंट्स और होज रील आदि उपकरणों की उपलब्धता और आपात स्थिति में उनके सुचारू क्रियान्वयन की तैयारी सुनिश्चित की जाती है.

Also Read: Kanpur News: कानपुर को मिली इलेक्ट्रिक AC बसों की सौगात, जानें कितना देना होगा किराया

एनओसी प्रदान करने से पूर्व फायर सर्विसेज द्वारा सभी जरूरी अग्निशमन उपकरणों के साथ-साथ फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर और पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र आदि की विधिवत जांच की जाती है. इसके साथ ही कानपुर मेट्रो जल्द ही होने वाले सीएमआरएस निरीक्षण के लिए भी पूरी तरह से तैयार है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद आई.आई.टी. कानपुर से मोतीझील तक प्रायोरिटी कॉरिडोर को यात्री सेवाओं हेतु पूर्णरूप से शुरू किया जाना है.

Also Read: वाराणसी के बाद कानपुर में PM Modi का दौरा, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

(रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर)

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel