[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Jio Recharge: नये साल को बनाएं खास, मुफ्त में पाएं 365 दिनों का Disney+ Hotstar एक्सेस, डेटा और कॉलिंग भी फ्री

Jio Recharge: नये साल को बनाएं खास, मुफ्त में पाएं 365 दिनों का Disney+ Hotstar एक्सेस, डेटा और कॉलिंग भी फ्री

0
Jio Recharge: नये साल को बनाएं खास, मुफ्त में पाएं 365 दिनों का Disney+ Hotstar एक्सेस, डेटा और कॉलिंग भी फ्री

Jio Plan With 365 Days Validity and Free Disney+ Hotstar Subscription: अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और अपने लिए एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो आज की यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको बार-बार रिचार्ज कराने के टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा. यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और भारत में इसके करोड़ों की संख्या में यूजर्स मौजूद हैं. यूजर्स की संख्या करोड़ो में होने की वजह से कंपनी को अपने पोर्टफोलियो में हर तरह के रिचार्ज प्लान्स रखने होते हैं. कंपनी ऐसा इसलिए करती है ताकि यूजर्स को अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से प्लान्स ढूंढने में कोई परेशानी न हो. रिचार्ज पोर्टफोलियो इतना बड़ा होने की वजह से यूजर्स को अपने पसंद और जरुरत का प्लान काफी आसानी से मिल जाता है. आज हम आपको जियो के पोर्टफोलियो में मौजूद जिन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें आपको पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है.इन प्लान्स के साथ आपको वैलिडिटी तो ज्यादा मिलती ही है लेकिन, इनके साथ दिए जाने वाले बेनिफिट्स भी काफी कमाल के हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको जियो के इन्हीं प्लान्स से जुड़ी सभी जानकारी डीटेल से देने वाले हैं. तो चलिए इन प्लान्स के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

Reliance Jio Rs 3178 Plan

रिलायंस ने इस रिचार्ज प्लान को कुछ ही समय पहले अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है. बता दें यह एक एनुअल प्रीपेड रिचार्ज प्लान है और इसके साथ ग्राहकों को पूरे एक साल यानी कि 365 दिनों की वैलिडिटी देखने को मिल जाती है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर कंपनी अपने ग्राहकों को डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस भी फ्री में ही दिया जाता है. इस प्लान के कुछ अन्य बेनिफिट्स की अगर बात करें तो इसके साथ ग्राहकों को प्रतिदिन के हिसाब से 2GB हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना के हिसाब से 100 SMS की सुविधा मिल जाती है. बेनिफिट्स का सिलसिला यहीं नहीं रुक जाता है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को JioCloud, JioTV और JioCinema Premium का भी एक्सेस फ्री में दिया जाता है. केवल यहीं नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को Prime Video Mobile, Zee 5, Lions Gate Play, Discovery+ और Sun NXT जैसे कई प्लैटफॉर्म्स के एक्सेस भी दिए जाते हैं. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को फ्री में 5G सर्विस पर भी अपग्रेड कर दिया जाता है. इसका फायदा उठाकर आप फ्री में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक

Reliance Jio Rs 4498 Plan

रिलायंस जियो की तरफ से इस रिचार्ज प्लान को भी कुछ ही समय पहले यूजर्स के लिए पेश किया गया है. इस प्लान से अगर आप रिचार्ज कराते हैं तो इसमें आपको पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिल जाती है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को रोजाना के हिसाब से 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना के हिसाब से 100 SMS की सुविधा मिल जाती है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि, इसे खरीदने पर ग्राहकों को फ्री में 1 साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस मिल जाएगा. इस प्लान के साथ ग्राहकों को JioCinema प्रीमियम भी दिया जा रहा है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर भी ग्राहकों को फ्री में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा दिया जाएगा.

Previous article Leo Horoscope Today: कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए साल का पहला दिन, आज 1 जनवरी 2024 का  राशिफल
Next article Kark Horoscope Today: कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए साल का पहला दिन, आज 1 जनवरी 2024 का  राशिफल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel