[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PHOTOS: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

PHOTOS: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

0
PHOTOS: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 9

कोडरमा जिले में लोकाई (इंदरवा) के जंगलों में अवैध रूप से ब्लू स्टोन का खनन जारी है. इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इस संयुक्त अभियान में जेनरेटर और कंप्रेशर शीन को ध्वस्त करके जब्त कर लिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया था. एडीएम संदीप कुमार मीणा ने कहा है कि ब्लू स्टोरन का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 10

एसडीओ ने बताया कि खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने इस संबंध में निर्देश दिए थे. उनके निर्देश पर ही यह कार्रवाई की गई है. वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ अवनीश कुमार चौधरी, कोडरमा के डीएफओ सूरज कुमार सिंह और एसडीओ संदीप कुमार मीणा की अगुवाई में छापेमारी की गई. इस दौरान 10 जेसीबी से लोकाई (इंदरवा) में चल रहे छोटे-बड़े दर्जनों खादानों को ध्वस्त कर दिया गया. खनन क्षेत्र के आसपास में बने 52 झोपड़ियों को भी गिरा दिया गया.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 11

अधिकारियों ने बताया कि करीब 71 जेनरेटर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया. 42 कंप्रेशर को ध्वस्त किया गया. ध्वस्त किये गये जेनरेटर और कंप्रेशर को जब्त कर लिया गया. खदान में जाने वाले रास्ते और कुआं को भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 12

ब्लू स्टोन के खनन करने के लिए खनन माफियाओं द्वारा वॉटर टैंक लगाए गए थे. छापेमारी के दौरान 12 वॉटर टैंक को ध्वस्त कर जब्त कर लिया गया. खनन कार्य में लगे मजदूरों को खदान के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए मशीनें लगीं थीं. ऐसी 17 मशीनों को बर्बाद किया गया. पानी की 15 मशीनें भी लगीं थीं, जिसे नष्ट कर दिया गया. 36 पाइप को प्रशासन की टीम ने जब्त किया है.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 13

छापेमारी के दौरान काफी संख्या में खदानों को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया गया. छापेमारी में कोई बाधा न आए. किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए छापेमारी स्थल के साथ-साथ वहां तक जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल व जवानों की तैनाती की गई थी.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 14

वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने कहा कि वन प्रक्षेत्र में अवैध रूप से खनिज उत्खनन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि ब्लू स्टोन के अवैध रूप से उत्खनन के खिलाफ इस तरह का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ब्लू स्टोन के अवैध खनन मामले में इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है.

Undefined
Photos: कोडरमा में ब्लू स्टोन चिप के अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 15

छापेमारी के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, नगर प्रशासक झुमरी तिलैया नगर परिषद, नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, अंचल अधिकारी कोडरमा/चंदवारा/डोमचांच, सभी थाना प्रभारी व सैकड़ों पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

Previous article पीलीभीत की दलित बस्ती में लगी आरएसएस की शाखा का बसपा नेताओं ने किया विरोध, स्वयंसेवक को पीटा, ध्वज उखाड़ फेंका
Next article सहरसा में छह साल के बच्चे को मारी तीन गोली, पुराने विवाद में दिया गया घटना को अंजाम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel