[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मैट्रिक-इंटर की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जैक ने शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जैक ने शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

0
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जैक ने शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

सुनील कुमार झा, रांची :

झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी की जा रही है. अब परीक्षाएं कोविड से पहले के पैटर्न पर ली जायेंगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसका प्रस्ताव तैयार कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दिया है. जैक द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, ओएमआर शीट पर ली जानेवाली परीक्षा में 10 अंक की कटौती की गयी है. अब ओएमआर पर 40 के बदले 30 अंकों की परीक्षा ली जायेगी. ओएमआर शीट पर ली जानेवाली परीक्षा में सभी प्रश्न एक अंक के और बहुविकल्पीय होते हैं.

वहीं, उत्तरपुस्तिका पर 40 के बदले 50 अंकों की परीक्षा ली जायेगी. आंतरिक मूल्यांकन पूर्व की भांति 20 अंकों की ही होगी. गौरतलब है कि कोविड के दौरान मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था. परीक्षा दो चरण में आयोजित की जा रही थी. 40 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट और 40 अंकों की परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर ली जा रही थी.

Also Read: JAC मैट्रिक इंटर मॉडल प्रश्न पत्र कब होगा जारी, बड़ी जानकारी आयी सामने

सीबीएसइ व आइसीएसइ ने भी किया बदलाव

सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड ने भी कोविड के दौरान परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था. परीक्षा दो चरणों में ली गयी थी. 40 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट और 40 अंकों की परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर हुई थी. दोनों परीक्षा बोर्ड ने भी अपने-अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया है और परीक्षा पूर्व के पैटर्न पर ली जा रही है.

सीएमओ को भेजा गया था बदलाव का प्रस्ताव

परीक्षा पैटर्न में बदलाव का प्रस्ताव सीएमओ को भी भेजा गया था. सीएमओ द्वारा परीक्षा पैटर्न में किये जा रहे बदलाव के संबंध में कुछ बिंदुओं पर और जानकारी मांगी गयी है. विभाग द्वारा जानकारी के साथ प्रस्ताव फिर से भेजा जायेगा. इधर, जैक ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा का प्रोग्राम भी जारी कर दिया है. परीक्षा छह से 26 फरवरी तक होगी. लिखित परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel