[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar IOC ने भारत में शुरू किया पहला ओलंपिक वैल्यू शिक्षा कार्यक्रम, नीता अंबानी ने कह दी बड़ी बात

IOC ने भारत में शुरू किया पहला ओलंपिक वैल्यू शिक्षा कार्यक्रम, नीता अंबानी ने कह दी बड़ी बात

0
IOC ने भारत में शुरू किया पहला ओलंपिक वैल्यू शिक्षा कार्यक्रम, नीता अंबानी ने कह दी बड़ी बात

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) ने मंगलवार को भारत में पहला ओलंपिक वैल्यू शिक्षा कार्यक्रम (ओवीईपी) शुरू किया, जिसमें ओलंपिक से जुड़े पाठ्यक्रम को ओडिशा के स्कूली शिक्षा प्रणाली में शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में आईओसी की सदस्य नीता अंबानी भी शामिल हुईं.

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाना

ओवीईपी युवाओं को उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता के ओलंपिक मूल्यों से परिचित कराने के लिए आईओसी द्वारा तैयार किये गये संसाधनों का एक व्यावहारिक संग्रह है. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करने के लिए मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम का प्रसार करना है.

Also Read: Russia Ukraine Crisis: IOC ने रूस और बेलारूस पर लगाया प्रतिबंध, खिलाड़ियों को बाहर करने का दिया आदेश

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम लॉन्च

कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा लॉन्च किया गया. अपने पहले वर्ष में कार्यक्रम का लक्ष्य भुवनेश्वर और राउरकेला शहरों के 90 स्कूलों में नामांकित 32,000 बच्चों तक पहुंचना है. इसके बाद इसका प्रसार राज्य के लगभग 70 लाख स्कूली बच्चों तक होगा.

Also Read: IOC में पहली भारतीय महिला सदस्य के रूप में शामिल हुईं नीता अंबानी

कार्यक्रम में नीता अंबानी ने कह दी बड़ी बात

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलपंकि समिति की सदस्य नीता अंबानी ने कहा, देश में ओलंपिक आंदोलन को और भी मजबूत किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा, यह शिक्षा के साथ-साथ खेल को जोड़ता है. उन्होंने कहा, भारत अनंत संभावनाओं वाला देश है. हमारे स्कूलों में 25 करोड़ से अधिक बच्चे हैं, जिनमें बहुत क्षमता और प्रतिभाएं हैं, वे भविष्य के चैंपियन हैं. नीता अंबानी ने कहा, मुंबई में जब भारत आईओसी 2023 की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, मैं आशा करती हूं कि ओलंपिक आंदोलन और भी मजबूत होगा.

Also Read: IPL 2022 Playoff: मैच बाधित होने पर सुपर ओवर से होगा विजेता का फैसला! प्लेऑफ के लिए नये दिशा-निर्देश जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel