[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar India Longest Sea Bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार

India Longest Sea Bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार

0
India Longest Sea Bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार

India Longest Sea Bridge: भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल इन दिनों काफी सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर इस पुल की कुछ तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल कहां है. इसका नाम क्या है? और इसकी खासियत क्या है? हम आपको इस आर्टिकल में आज भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल के बारे में बताएंगे.

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल कहां है?

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल कहां पर है तो आपको बता दें यह पुल मायानगरी मुंबई में है. जी हां आपने सही सुना. इसका निक नेम मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) है. जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्धघाटन करेंगे.

Undefined
India longest sea bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार 6

भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का नाम क्या है?

हमारे देश में सबसे लंबे समुद्री पुल बनकर तैयार है. इस पुल का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम ‘अटल सेतु’ रखा गया है.

Also Read: Rajasthan Tour: राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज, जानें कब हो रही शुरुआत
कितना लंबा है यह पुल

अटल सेतु की लंबाई की बात करें तो यह करीब 21.8 किलोमीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा है. यह भारत का पहला समुद्री पुल है जिसपर 6 लेन बनाई गई हैं. जिसमें 2 इमरजेंसी एग्जिट के लिए बनाई गई है.

Undefined
India longest sea bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार 7

कितने लागत में बनकर तैयार हुआ है भारत का सबसे लंबा पुल

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) या अटल सेतु करीब 18,000 करोड़ की भारी लागत से बनकर तैयार हुआ है. यह भारत का सबसे लंबा पुल है. इसपर प्रति दिन 70 हजार से अधिक गाड़ियां गुजरेंगी.

Undefined
India longest sea bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार 8

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
अटल सेतु की खासियत

  • भारत का सबसे लंबा पुल अटल सेतु मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर समाप्त होता है. इससे नवी मुंबई और आसपास के अन्य इलाकों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

  • बताया जा रहा है कि अटल पुल बनने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट रह गई है. जिससे यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा.

  • मुंबई पुलिस द्वारा पुल पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है. इस पर बाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर चलाने की अनुमति नहीं होगी.

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे बड़े पुल के निर्माण में 500 बोइंग हवाई जहाजों के वजन के बराबर और एफिल टॉवर के वजन से 17 गुना अधिक स्टील का उपयोग किया गया है.

  • अटल सेतु बनाने में 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट लगा है.

  • अटल पुल बनने से मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी भी कम हो गई है.

Undefined
India longest sea bridge: कहां है भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें क्या है नाम और कितने में बनकर हुआ तैयार 9

जानें अटल सेतु के निर्माण में कितना समय लगा है

आपको बताते चलें कि भारत का सबसे बड़ा पुल अटल सेतु का निर्माण कार्य साल 2016 से ही शुरू हो गया था. इसे बनने में करीब 8 साल लगे हैं. यह दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल कि लिस्ट में शामिल हो चुका है.

Also Read: IRCTC Odisha Tour: फरवरी में फियांसे के साथ बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती टूर पैकेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel