[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Tucson को फेसलिफ्ट वेरिएंट में लाने जा रही हुंडई, New Year 2024 में मचाएगी धमाल

Tucson को फेसलिफ्ट वेरिएंट में लाने जा रही हुंडई, New Year 2024 में मचाएगी धमाल

0
Tucson को फेसलिफ्ट वेरिएंट में लाने जा रही हुंडई, New Year 2024 में मचाएगी धमाल

Hyundai Tucson facelift : दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर अपनी प्रीमियम एसयूवी कार टक्सन फेसलिफ्ट को नए डिजाइन में पेश करने जा रही है. टक्सन का मौजूदा मॉडल भारत के बाजार में अधिक पुरानी नहीं हुई है, लेकिन कंपनी इसके अपडेटेड मॉडल को पेश करने की योजना पर काम कर रही है. मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो हुंडई ने आने वाली टक्सन कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, बल्कि उसने इसके इंटीरियर और फ्रंट के डिजाइन को अपडेट किया है. फ्रंट में पैरामीट्रिक ग्रिल लगाया गया है और बम्पर को अधिक मस्कुलर लुक दिया गया है. खास बात यह है कि इसमें मोटी स्किड प्लेट भी दी गई है. इसके बम्पर का लुक भी अधिक एंगुलर है. किनारे भी अधिक क्लीन हैं. नए अलॉय व्हील डिज़ाइन और मोटी क्लैडिंग के साथ साइड में भी अपडेट दिया गया है. उम्मीद है कि नए साल 2024 की शुरुआत में ही हुंडई इस कार को बाजार में लॉन्च कर देगी.

टक्सन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में हल्का बदलाव

हुंडई ने टक्सन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में हल्का सा बदलाव किया है. इस एसयूवी के फ्रंट को स्पोर्टी बनाया गया है. इसमें अब इंटीग्रेटेड क्वाड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट सेटअप, नए फ्रंट बम्पर, नए हेडलाइट्स और एलॉय व्हील्स के एक नए सेट के साथ इसे दोबारा डिजाइन किया गया है.

टक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर

टक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में नए डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, एयर-कॉन वेंट और स्टीयरिंग व्हील के रूप में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. इसके अलावा, एक नया सिंगल-पैनल है, जिसमें 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसके अतिरिक्त, गियर ऑप्शन को स्टीयरिंग कॉलम में ले जाया गया है और सेंटर कंसोल में टच कैपेसिटिव बटन के साथ-साथ टेंपरेचर कंट्रोल के लिए रोटरी डायल और फिजिकल स्विच की सुविधा है. हुंडई ने वायरलेस फोन चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया है.

Also Read: Zoomcar किराए पर लेकर सेल्फ ड्राइव करके फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं New Year, जानें कितना आएगा खर्च

टक्सन फेसलिफ्ट के फीचर्स

इसके इंटीरियर में कर्व्ड ट्विन स्क्रीन डिस्प्ले के साथ बड़े बदलाव दिए गए हैं, जो हुंडई के बड़े ग्लोबल मॉडल एसयूवी की तरह ही है. इसमें एक नए लुक वाला स्टीयरिंग व्हील भी है जो जेनेसिस जैसा है और नए बटन डिज़ाइन के साथ एक नए लुक वाला सेंटर कंसोल लेआउट है. अब इसमें हैप्टिक कंट्रोल नियंत्रण है, लेकिन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटंस दिए गए हैं. इसमें फुल वाइड एयरकॉन वेंट को भी बदल दिया गया है और कुल मिलाकर अब केबिन अधिक प्रीमियम और यूजर फ्रेंडली हैं.

Also Read: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पास है सबसे महंगी कार, शादी से पहले ससुराल वालों ने की थी गिफ्ट

टक्सन फेसलिफ्ट का पावरट्रेन

इसके पावरट्रेन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है और इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा. यह भारत में हुंडई की एकमात्र कार है जिसमें 2.0 लीटर पेट्रोल मौजूद होगा, क्योंकि अलकज़ार में अब 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल मिल रहा है जो वरना में भी मिलता है. इन छोटे अपडेट के साथ नई टक्सन नए हुंडई डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ लैस होगी. भारत में, टक्सन पिछले साल से बिक्री के लिए उपलब्ध है और यह अन्य प्रीमियम एसयूवी के साथ मुकाबला करती है.

Also Read: New Year 2024: तो इस वजह से 1 जनवरी को मनाया जाता है नये साल के रूप में, इसके पीछे की कहानी है दिलचस्प

Previous article साहिबगंज : रोजगार के नाम पर 40 लाख की ठगी, नौ हजार लोगों को लगाया गया जा चुका है चूना
Next article विश्व कप फाइनल देखने नहीं पहुंचे MS Dhoni, जानें क्या है कारण
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel