[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Traffic Challan से बचाएगा यह ऐप, इसके फीचर्स बड़े काम के हैं

Traffic Challan से बचाएगा यह ऐप, इसके फीचर्स बड़े काम के हैं

0
Traffic Challan से बचाएगा यह ऐप, इसके फीचर्स बड़े काम के हैं

Trafffic Challan Saver App : गाड़ी चलाते हैं तो चालान से भी आप जरूर वाकिफ होंगे. ऐसा कई बार होता है जब हम जाने-अनजाने हम ट्रैफिक लाइट जंप (Traffic Light Jump) कर जाते हैं. आप यह भी जानते होंगे कि स्पीड कैमरे सड़क या फ्लाईओवर के बीच में भी लगे होते हैं. ऐसे में अगर आपने ध्यान नहीं दिया, तो ओवर स्पीड का भी चालान (Challan) कटना तय होता है. एक बात यह भी है कि ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन मिलने वाले चालान ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप के होते हैं. आपको बता दें कि ये चालान स्पीड कैमरे (Speed Camera) की मदद से काटे जाते हैं.

चालान से कैसे बचाएगा मोबाइल ऐप?

हम आज आपको एक ऐसे मोबाइल ऐप के बारे में बताते हैं, जो आपको शहर के चौराहों और सड़कों में लगे स्पीड कैमरों की जानकारी देता है. इस ऐप की खास बात यह है कि जैसे ही आप किसी स्पीड कैमरे के पास पहुंचते हैं, तो आपको अलर्ट मिल जाता है. इस ऐप का इस्तेमाल कर आप शहरों में छिपे ऐसे तमाम स्पीड कैमरों से बच सकते हैं. इसके साथ ही, यह ऐप आपको भारी-भरकम ट्रैफिक चालान और उससे होनेवाली परेशानी से भी बचाने में सक्षम है.

Also Read: Google Maps का यह फीचर आपको बचाएगा ट्रैफिक चालान से, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

क्या करता है रडारबॉट ऐप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले तक गूगल मैप (Google Map) भी अपने यूजर्स को स्पीड कैमरों की जानकारी देता था. लेकिन गूगल ने बिना कोई कारण बताये इस सुविधा को अपने गूगल मैप से हटा लिया था. इस बीच रडारबॉट (Radarbot) नाम का नया ऐप आ गया है. यह ऐप आपको रास्तों और चौराहों में लगे स्पीड कैमरों की जानकारी देता है.

Radarbot को इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

आपको ऐप स्टोर से रडारबॉट (Radarbot) सर्च करना है और डाउनलोड करना है. अब गूगल मैप खोलना है और उसे मिनिमाइज करना है. रडारबॉट को दोबारा खोलकर इसे जरूरी परमिशन देनी है. ऐप के मेन स्क्रीन पर आपको आपकी मौजूदा लोकेशन और दाहिनी ओर स्पीडोमीटर दिखाई देगा. ऐप को ओपन करके रख लें और गाड़ी चलाते हुए इसे अपने पास में रख लें. जैसे ही रास्ते में कहीं कोई स्पीड कैमरा आनेवाला होगा, यह ऐप आपको पहले ही अलर्ट कर देगा.

Also Read: AI कैमरा काट रहा PUC चालान, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चला रहे हैं गाड़ी, तो हो जाएं सावधान

गूगल मैप पर काम करता है ऐप

अब आप सोचेंगे कि यह ऐप कैसे काम करता है, तो आपको बता दें कि इस ऐप को चलाने के लिए बैकग्राउंड में गूगल मैप का चलता रहना जरूरी है. गूगल मैप आपको नैविगेशन में मदद करेगा, जबकि फोरग्राउंड में रडारबॉट काम करेगा. यह ऐप अपने यूजर को ट्रैफिक सिग्नल्स में लगे स्पीड कैमरे, टनल कैमरे और नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे की जानकारी उपलब्ध कराने का काम करता है.

Previous article यूपी रोडवेज की 727 बसों में मिले कम यात्री, विभाग ने 11 अधिकारियों को दिया नोटिस, इन दो जिलों के ARM सस्पेंड
Next article Best Drone Camera Phones : फोन से उड़ कर बाहर आयेगा ड्रोन, 200MP सेंसर के साथ दिखाएगा हर डीटेल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel