[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ओपनएआइ में कैसे हुई सैम ऑल्टमैन की वापसी?

ओपनएआइ में कैसे हुई सैम ऑल्टमैन की वापसी?

0
ओपनएआइ में कैसे हुई सैम ऑल्टमैन की वापसी?

कर्मचारियों के विरोध के बाद कंपनी ने बनाया नया बोर्ड

ब्रेट टेलर को सौंपी गयी कमान

ओपनएआइ में सैम ऑल्टमैन की वापसी

What Made Sam Altman return to OpenAI? सिलिकॉन वैली में पांच दिनों तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआइ में एक बार फिर सीइओ के रूप में सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई. कर्मचारियों के विरोध के बाद कंपनी ने नया बोर्ड बनाया है. ब्रेट टेलर को कंपनी के प्राथमिक बोर्ड की कमान सौंपी गई है. टेलर सेल्सफोर्स के सह-सीइओ रह चुके हैं.

ओपनएआइ के निदेशक मंडल में अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री लैरी समर्स भी होंगे. बोर्ड के मौजूदा सदस्य एडम डी एंजेलो भी इसमें बने रहेंगे. एडम क्वोरा के सह-संस्थापक और सीइओ हैं. यह निदेशक मंडल उस बोर्ड की जगह लेगा, जिसने पिछले हफ्ते ऑल्टमैन को निकाला था.

Also Read: Sam Altman News: माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे सैम अल्टमैन, सत्या नडेला ने कर दिया ऐलान

ओपनएआइ में सैम ऑल्टमैन की वापसी को कंपनी के सबसे बड़े निवेशक माइक्रोसॉफ्ट के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है. ओपनएआइ से ऑल्टमैन की विदाई के फैसले को पलटने में माइक्रोसॉफ्ट ने दूसरे निवेशकों के साथ मिल कर अहम भूमिका निभाई है.

ओपनएआइ में उथल-पुथल की सभी खबरों के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला ने सैम ऑल्टमैन का समर्थन किया था. उन्होंने न सिर्फ ऑल्टमैन को, बल्कि उनके साथ नौकरी छोड़ने को तैयार ओपनएआइ की पूरी टीम को जॉब ऑफर कर दिया.

Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

ओपनएआइ में वापसी को लेकर ऑल्टमैन ने जतायी खुशी

सैम ऑल्टमैन ने सोशल प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मुझे ओपनएआइ से प्यार है. पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है, वह इस टीम और इसके मिशन को एकजुट रखने की सेवा में किया है. जब मैंने रविवार को माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता है. माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला के समर्थन और नये बोर्ड के साथ मैं ओपनएआइ में वापसी को लेकर खुश हूं.

कर्मचारियों ने दी थी कंपनी छोड़ने की धमकी

ऑल्टमैन की बर्खास्तगी के खिलाफ ओपनएआइ के कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने की धमकी दी थी. ओपनएआइ के 770 कर्मचारियों में से अधिकांश ने एक पत्र बोर्ड को भेजा था, जिसमें कहा गया था कि यदि ऑल्टमैन को वापस नहीं लाया गया, तो वे सभी पद छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के फाइनेंसरों, सिलीकॉन वैली के दिग्गजों ने भी ऑल्टमैन का समर्थन किया था.

Previous article How To: खोये हुए Earbuds को इस तरह करें ट्रैक, जानें क्या है आसान तरीका
Next article बिहार में हर्ष फायरिंग भूल जाइए, हथियार लहराने पर भी हो सकती है जेल, पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को दिए निर्देश
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel