[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Israel-Hamas War : बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका जाने के बाद हिजबुल्ला ने इजराइल पर किया अबतक का सबसे घातक हमला

Israel-Hamas War : बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका जाने के बाद हिजबुल्ला ने इजराइल पर किया अबतक का सबसे घातक हमला

0
Israel-Hamas War : बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका जाने के बाद हिजबुल्ला ने इजराइल पर किया अबतक का सबसे घातक हमला

Israel-Hamas War : इजराइल के नियंत्रण वाले इलाके ‘गोलन हाइट्स’ में शनिवार को घातक हमला किया गया. जानकारी के अनुसार, एक फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में कम से कम 11 की मौत हो गई. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. हमला इजराइल और लेबनान के आतंकी ग्रुप हिजबुल्ला के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से इजराइल की उत्तरी सीमा पर किया गया सबसे घातक हमला है. अब यहां जंग और भीषण होने की उम्मीद जताई जा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=_u49brbp9JQ

हिजबुल्ला को चुकानी होगी कीमत

इस हमले के लिए इजराइल ने हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन आतंकी ग्रुप ने इसमें अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से चेतावनी दी गई है कि हिजबुल्ला को इस हमले की ऐसी भारी कीमत चुकानी होगी, जो उसने पहले कभी नहीं चुकाई है. हमले के बाद इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसे सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजराइल के नागरिकों पर हुआ सबसे घातक हमला बताया है. हमाम के हमले के बाद गाजा में युद्ध जारी है.

हमले में 11 लोगों की मौत

रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि ‘गोलन हाइट्स’ पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए. इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने ‘चैनल 12’ से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि हिजबुल्ला ने इस हमले से सभी हदें पार दी हैं. हमारे ओर से आगे जो रिएक्शन आएगा उससे सारी बातें क्लियर हो जाएंगी.

Read ALSO : Gaza Genocide: गाजा में तबाही का मंजर,इजराइली हमले में स्कूल बना मौत का घर!

हिजबुल्ला ने क्या कहा

हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से हमले की खबर के बाद कहा कि हमारे किसी ग्रुप ने हमले को अंजाम नहीं दिया है. हिजबुल्ला का हमले से इनकार करना असामान्य बात है. इस हमले से पहले शनिवार को सीमा पार हिंसा हुई थी, जिसमें हिजबुल्ला के तीन लड़ाके मारे गए थे.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द से जल्द अमेरिका से लौटेंगे

इजराइल की सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने सीमावर्ती गांव कफर किला में हिजबुल्ला के हथियार डिपो को निशाना बनाया. हमले के वक्त वहां आतंकवादी मौजूद थे. इजराइल पर हुए घातक हमले के बाद नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द अमेरिका से स्वदेश लौट रहे हैं. नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर गए हैं. इजराइल पहुंचने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा कैबिनेट की बैठक करेंगे.

रॉकेट दक्षिणी लेबनान से दागा गया

‘चैनल 12’ को एक स्कूल के टीचर ने बात करते हुए बताया कि मृतकों में पांच छात्र शामिल हैं. इजराइली सेना ने कहा कि उसके पास जो खबर है उसके अनुसार, रॉकेट दक्षिणी लेबनान के चेबा गांव के उत्तर में स्थित क्षेत्र से दागा गया था.

Previous article Snakes In Dream : सपने में सांपों का दिखना सावन के महीने में, आखिर क्या है संकेत, आप भी जानें
Next article IRCTC: पटना-टाटा वंदे भारत का रूट तय, गया-कोडरमा होकर चलेगी ट्रेन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel