[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar हजारीबाग : एएसआई मनोज कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हजारीबाग : एएसआई मनोज कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
हजारीबाग : एएसआई मनोज कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मनोज कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छह हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार एएसआई मनोज कुमार विष्णुगढ़ थाना में पदस्थापित हैं. कांड संख्या 246-2023 के आरोपी बद्री यादव से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर छह हजार रुपये घूस ले रहे थे. बद्री यादव की शिकायत पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही मनोज कुमार ने रिश्वत की रकम ली, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार एएसआई केस नंबर 246-2023 के अनुसंधानकर्ता हैं. मनोज कुमार मामले की जांच के लिए 15 अक्टूबर 2023 को बद्री यादव के घर गए थे. केस को रफा-दफा करने के नाम पर उन्होंने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. आरोपी बद्री यादव काफी गिड़गिड़ाया, लेकिन अनुसंधानकर्ता ने उसकी एक न सुनी. रुपए देने का दबाव बनाने लगा. बद्री केस को खत्म करने के लिए रुपए देने की स्थिति में नहीं था. इसके बाद बद्री यादव की पत्नी ललिता देवी ने एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय में लिखित आवेदन दिया.

एसीबी के एसपी ने किया ट्रैप टीम का गठन

एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना में कांड संख्या 16-2023 दर्ज किया गया. एसीबी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैप टीम का गठन किया. इसके बाद ट्रैप टीम बनाकर एसीबी ने मनोज कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि बद्री की पत्नी की शिकायत पर मामले की जांच की गई.

Also Read: झारखंड: सरायकेला के जेई अशोक कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, पीई दर्ज, एसीबी करेगी जांच

ललिता देवी ने एसीबी में की थी लिखित शिकायत

बताया गया है कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हेठली बोदरा गांव की महिला ललिता देवी ने लिखित आवेदन में कहा कि उसके पति के केस को मैनेज करने के लिए एएसआई रिश्वत की मांग कर रहे हैं. एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने शिकायत की जांच की. मामला सत्य पाये जाने पर टीम का गठन किया गया. टीम ने शनिवार को छापेमारी कर एएसआई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया.

Also Read: झारखंड: पुलिस इंस्पेक्टर का रीडर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी के दबोचते ही हुआ बेहोश

Previous article Ayodhya: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त तय, काशी के ज्योतिषाचार्य ने निकाला ये समय…
Next article Poonch Terror Attack: आतंकी घुसपैठ का पाक कनेक्शन, ऐसे भटकाया सेना का ध्यान, फिर कराई घुसपैठ की कोशिश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel