[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Google Chrome Update: करोड़ों यूजर्स को गूगल का गिफ्ट, वेबसाइट्स अब नहीं ट्रैक कर पाएंगी आपका डेटा

Google Chrome Update: करोड़ों यूजर्स को गूगल का गिफ्ट, वेबसाइट्स अब नहीं ट्रैक कर पाएंगी आपका डेटा

0
Google Chrome Update: करोड़ों यूजर्स को गूगल का गिफ्ट, वेबसाइट्स अब नहीं ट्रैक कर पाएंगी आपका डेटा

Google Chrome Tracking Cookies Data Latest Update : आप जब गूगल क्रोम पर कोई वेबसाइट ओपन करते हैं, तो वहां आपने अपनी स्क्रीन पर एक्सेप्ट ऑल कूकीज (Accept All Cookies) का ऑप्शन जरूर देखा होगा. इसे एक्सेप्ट करने यानी स्वीकारने के बाद वेबसाइट की तरफ से बेहतर एक्सपीरिएंस और सुविधा देने का वादा किया जाता है. इसके इतर, सच्चाई इसके उलट है. वेबसाइट की उन कूकीज को परमिशन देने के बाद वे वेबसाइट आपके डेटा को ट्रैक करती रहती हैं. ट्रैक किये गए डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से विज्ञापन दिखाने में किया जाता है.

वेबसाइट्स ट्रैक नहीं कर पाएंगी डेटा

गूगल ने इस साल की शुरुआत से अपने करोड़ों यूजर्स को शानदार गिफ्ट दिया है. इसके तहत अब गूगल क्रोम पर किसी वेबसाइट को ब्राउज करनेवाले यूजर्स के डेटा को ट्रैक नहीं किया जा सकेगा. बता दें कि ट्रैक किए हुए डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को उन्हीं की जरूरत के हिसाब से विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है.

Also Read: Google ने रॉलआउट किया AI बेस्ड नोट ऐप NotebookLM, मिलेगा Gemini का सपोर्ट

दूर होगी यूजर्स की परेशानी

गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर में एक नया अपडेट जोड़ा है. इसके जरिये थर्ड पार्टी कुकीज को यूजर्स जब चाहें तब बंद कर पाएंगे. बता दें कि ये वेब कुकीज बहुत छोटी फाइल होती हैं. किसी वेबसाइट को ओपन करने के बाद ये यूजर्स की डिवाइस में सेव हो जाती हैं. इस वजह से आप अगर एक बार किसी खास चीज के बारे में सर्च करेंगे, तो यह उससे जुड़े विज्ञापन को आपकी डिवाइस की स्क्रीन पर बार-बार दिखाएगा. इससे यूजर्स काे बड़ी परेशानी होती है.

टेस्टिंग मोड में है अपडेट

गूगल क्रोम का यह अपडेट फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है. गूगल की ओर से कहा गया है कि वह अपने इस नये फीचर काे टेस्ट कर रहा है. कुछ महीने के बाद इसे दुनियाभर के गूगल क्रोम यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. गूगल ने इस कोशिश के बारे में कहा है कि वह इंटरनेट को ज्यादा प्राइवेट करने की दिशा में काम कर रही है.

Also Read: eSIM ऐप्स पर सरकार का बड़ा ऐक्शन, Google और Apple ने अपने ऐप स्टोर से कर दी छुट्टी

बेहतर यूजर प्राइवेसी का दावा

गूगल क्रोम दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर है और कुकीज से जुड़े बदलाव का असर एडवर्टाइजर्स पर जरूर पड़ेगा. ऐपल के सफारी और मॉजिला फायरफॉक्स जैसे अन्य ब्राउजर्स में यूजर्स को पहले ही थर्ड पार्टी कुकीज ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है. गूगल रैंडम यूजर्स से पूछ रहा है कि क्या वे ज्यादा प्राइवेसी के साथ ब्राउजिंग करना चाहते हैं.

Previous article WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट
Next article Flipkart Republic Day Sale: 14 जनवरी से शुरू हो रही सेल; iPhone 15, Samsung, Realme फोन्स पर मिलेगी बड़ी छूट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel