[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Gmail यूजर्स को मिलने जा रहा है यह खास फीचर, जानें कैसे करता है काम

Gmail यूजर्स को मिलने जा रहा है यह खास फीचर, जानें कैसे करता है काम

0
Gmail यूजर्स को मिलने जा रहा है यह खास फीचर, जानें कैसे करता है काम

Gmail New Feature: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की केटेगरी में आने वाली Google के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जनता हो. गूगल ने हमारे जीवन को आसान बनाने के लिए अपनी कई सर्विसेज पेश की है. इन्हीं में से एक गूगल की Gmail भी है. दुनियाभर में जीमेल का इस्तेमाल शायद हो कोई ऐसा हो जिसने नहीं किया हो. यह कई तरह के काम में आता है, बात चाहे डेटा स्टोर करने की हो या फिर नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसे सेटअप करने की, Gmail की जरूरत हर जगह पड़ती है. Gmail के इस्तेमाल पर अगर बात हो रही है तो बता दें इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्रोफेशनल कामों को करने के लिए किया जाता है. कंपनी इन्हीं यूजर्स के प्लैटफॉर्म इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आये दिन नये फीचर्स और ऑप्शंस जोड़ती रहती है. हाल ही में यह खबर आयी है कि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अब कंपनी अपने प्लैटफॉर्म पर Select All बटन को जोड़ने की तैयारी में है. इस बटन की डिमांड यूजर्स काफी लंबे समय से कर रहे थे.

काफी लंबे समय से यूजर्स कर रहे थे फीचर की डिमांड

जैसा कि हमने आपको बताया कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बने के लिए हर कुछ समय पर नये फीचर्स और ऑप्शंस को पेश करता रहता है. लेकिन Gmail का Select All एक ऐसा फीचर या फिर बटन है जिसका इंतजार यूजर्स को काफी लंबे समय से था. इस फीचर को लेकर यूजर्स ने कंपनी के सामने डिमांड भी रखी थी. कंपनी ने यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए इस फीचर पर काम करना भी शुरू कर दिया है. एक बार यह फीचर रोलआउट हो जाए उसके बाद यूजर्स सबकुछ एक ही बार में सेलेक्ट कर सकेंगे. उन्हें अलग अलग जाकर इंडिविजुअल तरीके से कुछ भी सेलेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी.

Also Read: Google पर इन चीजों को सर्च करने की भूल न करें, उठा ले जायेगी पुलिस
रिपोर्ट में हुआ फीचर का खुलासा

9to5Google द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार जो जानकारी सामने आयी है उससे पता चलता है कि, Google आने वाले समय में Gmail के एंड्रॉयड ऐप में एक नया ‘Select All’ बटन जोड़ने की तैयारी कर रहा है. केवल यहीं नहीं गूगल ने Gmail ऐप के लिए इस फीचर को रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है. तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह फीचर किन यूजर्स को मिलेगा और यह फीचर काम कैसे करता है.

किन यूजर्स को मिलेगा इस फीचर का सपोर्ट

9to5Google द्वारा जो रिपोर्ट पेश की गयी है उससे पता चलता है कि यह नया फीचर Gmail के एंड्रॉयड वर्जन 2023.08.20.561750975 में पेश किया जाने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें इसमें Google Pixel स्मार्टफोन और Android 13 और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले Samsung Galaxy डिवाइसेज शामिल हैं. ऐसा भी हो सकता है कि इसे आने वाले समय में पुराने एंड्रॉयड वर्जन के साथ भी रोलआउट किया जाए.

Also Read: Google आपके हर सवाल का जवाब कहां से लाता है?
कैसे काम करेगा यह फीचर

सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ यह एक सर्वर-साइड चेंज पर बेस्ड फीचर है. अगर आप नहीं समझे तो बता दें इसका मतलब होता है कि यह फीचर एक साथ सभी यूजर्स को दिखाई दे भी सकता है और नहीं भी दिखाई दे सकता है. इस फीचर की मदद से जब भी आप इनबॉक्स में मौजूद एक से ज्यादा ईमेल का चुनाव करेंगे तो यह नया Select All बटन दिखाई देना शुरू हो जाएगा. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें Gmail के वेब वर्जन पर यह फीचर पहले से ही मौजूद है और यूजर्स इसका इस्तेमाल काफी समय से करते आये हैं. वेब वर्जन के बाद अब इस फीचर को मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर एक साथ 50 ईमेल सेलेक्ट कर सकेंगे.

Previous article Jio ने कर ली Cricket World Cup की पूरी तैयारी! यूजर्स को Airtel के मुकाबले देगी डबल स्पीड
Next article World Cup 2023: क्या रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप के बाद ले लेंगे संन्यास, स्टार स्पिनर ने दे दिया संकेत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel