[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Gadar 2: इस दिन जारी होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक, सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा आनेवाला सप्ताह

Gadar 2: इस दिन जारी होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक, सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा आनेवाला सप्ताह

0
Gadar 2: इस दिन जारी होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक, सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा आनेवाला सप्ताह

सिने प्रेमियों के लिए आनेवाला सप्ताह बेहद खास होनेवाला है. इस हफ्ते कई बड़ी फिल्मों के टीजर और ट्रेलर जारी होनेवाले है. रविवार को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है.. शाहरुख खान की पठान भी आनेवाले सप्ताह रिलीज होगी. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. गदर 2 के फर्स्टलुक से लेकर तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर तक, फैंस को इस हफ्ते कई सरप्राइज मिलनेवाले हैं. देखें लिस्ट…

तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर

सोमवार को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर जारी होगा. इस फिल्म के पहले पोस्टर ने ही दर्शकों का ध्यान खींचा है. इस फिल्म से अनुभव सिंह बस्सी, जोकि भारत में एक प्रमुख स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, ने डेब्यू किया हैं, जिसकी झलक दर्शकों को ट्रेलर में देखने को मिलेगी. यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. यह पहली बार होगा जब रणबीर और श्रद्धा एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

भोला को टीजर

मंगलवार यानी 24 जनवरी को अजय देवगन की चर्चित फिल्म भोला को टीजर जारी किया होगा. इससे पहले फिल्म के पोस्टर ने भौकाल बना रखा है. फिल्म में तब्बू भी दमदार रोल में दिखनेवाली हैं. हाल में उनका फर्स्टलुक जारी किया गया था. फिल्म 30 मार्च को 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोडय्सर खुद अजय देवगन हैं.

किसी का भाई किसी का जान का टीजर

बुधवार यानी 25 जनवरी को सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म किसी का भाई किसी का जान का टीजर जारी होगा. मल्टी स्टारर फिल्म में कई नये चेहरों को लॉन्च किया गया है. सलमान खान का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

पठान होगी रिलीज

बुधवार को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ऐसा माना जा रहा है फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है. कहा जा रहा है कि यह शाहरुख की सबसे ज्यादा ओपनिंग करनेवाली फिल्म बन सकती है.

Also Read: Mission Majnu review: एंटरटेनमेंट के मिशन में चूक गयी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’
गदर 2 का पहला लुक

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 का पहला लुक गुरुवार यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस एक बार फिर तारा और सकीना की कहानी को पर्दे पर देख पायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel