[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar धान बेचने वाले किसानों को 6 माह बाद भी नहीं मिला पैसा, परेशान हैं चतरा के अन्नदाता

धान बेचने वाले किसानों को 6 माह बाद भी नहीं मिला पैसा, परेशान हैं चतरा के अन्नदाता

0
धान बेचने वाले किसानों को 6 माह बाद भी नहीं मिला पैसा, परेशान हैं चतरा के अन्नदाता

चतरा जिले के टंडवा में सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को छह माह बाद भी भुगतान नहीं हुआ है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है. खेती का समय आ गया है. किसानों को खेती करने की चिंता सता रही है. प्रखंड के राहम पैक्स में धान क्रय केंद्र खोला गया था, जिसमें 59 किसानों ने 1925 क्विंटल धान बेचा था. किसानों के खाते में आधी राशि भेजी गयी, शेष राशि अब तक नहीं मिली है, जिससे किसान मायूस व हताश हैं.

कर्ज लेकर करनी पड़ेगी खेती

किसानों का कहना है कि माॅनसून आने वाला है. बीज खरीदने का समय है, पर अब तक भुगतान नही हुआ है. ऐसी स्थिति में कर्ज लेकर खेती करनी पड़ेगी. पैक्स अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि धान खरीद कर मिल तक पहुंचा दिया. भुगतान की जिम्मेवारी मेरी नहीं है.

बीज कैसे खरीदें, चिंतित हैं किसान

किसान उत्तम प्रसाद, गुड़िया टाना भगत, बालेश्वर साव, जमुना प्रसाद, ब्रजेश कुमार, बिनोद साव, गणेश महतो ने कहा कि खेती का समय आ गया है, अबतक भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. खेती के लिए बीज कैसे खरीदे, इसकी चिंता सताने लगी है. किसानों ने उपायुक्त से जल्द भुगतान की गुहार लगायी है.

डीएसओ ने कहा

डीएसओ सलमान जफर खिजरी ने कहा कि किसानों से खरीदे गये धान को चावल मिल तक पहुंचाया गया है. जिले में जैसे-जैसे चावल की आपूर्ति होगी, किसानों को राशि भुगतान किया जायेगा.

सिमरिया में 104 किसानों को नहीं मिली दूसरी किस्त

सिमरिया पैक्स लिमिटेड कार्यालय में धान बेचने वाले प्रखंड के 104 किसानों काे दूसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे किसान काफी परेशान हैं. इन किसानों को पहली किस्त के रूप में 10.20 रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान किया गया, जबकि दूसरी किस्त 10.30 रुपये किलो की दर से भुगतान छह माह बाद भी नहीं किया गया.

जेएसएफटी ने की है धान की खरीद

इससे किसानों को धान, मकई, मूंगफली, टमाटर आदि फसल के बीज के साथ-साथ खाद व दवा की खरीदारी करने में काफी परेशानी हो रही है. उक्त फसलों की बुआई के समय में किसानों को पैसा के लिए काफी दिक्कत हो रही है. भुगतान को लेकर किसान हर रोज पैक्स का चक्कर काट रहे हैं. धान की खरीदारी जेएसएफटी कंपनी द्वारा की गयी है.

किसानों को अविलंब हो राशि का भुगतान

सरयू राणा, कन्हैया प्रसाद सिंह, प्रकाश दांगी, राजेंद्र दांगी, शिवनंदन सिंह, बसंत नारायण सिंह, उदय कुमार सिंह, राधा प्रसाद सिंह, चरकू महतो व गिरेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य किसानों ने कहा कि विभाग से छह माह से भुगतान करने की मांग करते आ रहे हैं. किसानों ने अविलंब राशि भुगतान की मांग की है, ताकि समय पर खेती कर सकें.

Also Read: पीएम किसान और झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में बचे 24,702 किसानों का ई-KYC कराने का निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel