[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर ईडी का जोरदार एक्शन, कई ठिकानों पर रेड, कार्रवाई से मचा हड़कंप

ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर ईडी का जोरदार एक्शन, कई ठिकानों पर रेड, कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर ईडी का जोरदार एक्शन, कई ठिकानों पर रेड, कार्रवाई से मचा हड़कंप

ED Raid: छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला मामले में ईडी का जोरदार एक्शन हुआ है. ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई जगहों पर रेड किया है. ईडी ने कई कांग्रेस नेताओं के भी ठिकानों पर छापेमारी की है. गौरतलब है कि प्रदेश में का तीन दिवसीय अधिवेशन शुरू होने वाला है. ऐसे में अधिवेशन से कुछ समय पहले ईडी की रेड से कांग्रेस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 

ईडी ने इन नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई: ईडी सुबह से ही रेड कर रही है. रायपुर के गीतांजलि नगर, भिलाई, श्रीराम नगर, पंडरी सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है. भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव, रायपुर में रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल समेत पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह के कई ठिकानों पर ईडी रेड कर रही है.

ईडी ने रेड को लेकर कहा कि वैसे लोगों की जांच की जा रही है जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए कथित कोयला लेवी घोटाले के अपराध की आय के लाभार्थी रहे हैं. एजेंसी के अनुसार, ईडी की जांच एक बड़े घोटाले से संबंधित है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनीतिक नेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक ‘गिरोह’ द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रत्येक टन कोयला ढुलाई पर 25 रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी.

Also Read: लड़की ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, गंडासे से किया हमला, देखें वीडियो

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप: वहीं, रेड के खिलाफ कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन से डर गई है. इस कारण केन्द्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर अपना हित साधने में लगी है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी का मकसद अधिवेशन को बाधित करना है. वहीं रेड के खिलाफ काग्रेस ने रायपुर स्थित ईडी कार्यालय का घेराव करने का प्लान बना रही है.

इस मामले में कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ट्वीट कर कहा कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और अडानी की सच्चाई उजागर होने से निराश है. उन्होंने कहा कि यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है. 4 दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन है. तैयारियों में लगे हमारे लोगों को रोककर हमारा हौसला नहीं तोड़ा जा सकता.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article Nagaland Assembly Elections: अमित शाह का दो दिवसीय नगालैंड दौरा आज से शुरू, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Next article Bihar Board Matric Exam: बिहार में मैट्रिक परीक्षा के लिए NH-2 पर 2KM दौड़ी छात्राएं, देखें VIDEO
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel