[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोरोना वायरस को रोकने के लिए रेल के एसी कोच से हटाये जायेंगे पर्दे, कीटाणुनाशक से होगी कोच की सफाई

कोरोना वायरस को रोकने के लिए रेल के एसी कोच से हटाये जायेंगे पर्दे, कीटाणुनाशक से होगी कोच की सफाई

0
कोरोना वायरस को रोकने के लिए रेल के एसी कोच से हटाये जायेंगे पर्दे, कीटाणुनाशक से होगी कोच की सफाई

धनबाद : धनबाद रेल मंडल सहित ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (ECR) के सभी पांच डिवीजन से चलने वाले मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में लगे पर्दे को हटा दिया जायेगा. रेलवे का मानना है कि सभी यात्री पर्दे को छूते हैं, जिसकी वजह से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है.

इसीआर के जीएम एलसी त्रिवेदी ने धनबाद रेल मंडल सहित पांचों रेल मंडल से खुलने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में लगे पर्दों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है. स्थिति सामान्य होने के बाद यह फिर से लगाया जायेगा. इसके साथ ही जीएम ने कई अन्य उपाय करने के भी निर्देश दिये हैं.

श्री त्रिवेदी ने कहा है कि ट्रेनों के प्रत्येक कोच की सफाई में लाइसोल जैसे कीटाणुनाशक का प्रयोग करें. डीएमयू और ईएमयू ट्रेनों में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाये. स्टेशनों की सफाई में लगे कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश उन्होंने दिये हैं. जीएम ने कहा है कि बेंच, कुर्सी, वॉश बेसिन, बाथरूम, डोर नॉब्स आदि की निरंतर सफाई करते रहें. उसे कीटाणु रहित भी करें.

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि ट्रेनों के हैंड रेल, दरवाजे, खिड़कियों, चेन, स्नैक टेबल को नियमित रूप से साफ करें. ट्रेन के डिब्बों में तरल साबुन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें. इसके साथ ही ट्रेनों की दैनिक फॉगिंग की जाये और सभी गड्ढ़े-लाइनों की दैनिक फॉगिंग की जाये, ताकि न सिर्फ ट्रेन व स्टेशन, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी वायरस को पनपने का मौका नहीं मिले.

Previous article बीसीसीआई ने COVID-19 महामारी को देखते हुए ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू मैच निलंबित किये
Next article Navratri 2020 : 25 मार्च से शुरू, शुभयोग और संयोगों के कारण खास रहेगी चैत्र नवरात्रि
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel