[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी

गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी

0
गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी
घर पर कोलेजन जेल कैसे बनाएं? AI image

DIY Collagen Gel: बढ़ती हुई उम्र में आपकी स्किन का ढीला पड़ना और रिंकल्स का आना एक बेहद ही नॉर्मल बात है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी स्किन में मौजूद कोलेजन नाम के प्रोटीन का प्रोडक्शन शरीर में समय के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है. अगर आपको नहीं पता, तो बता दें कि कोलेजन ही हमारी स्किन को टाइट, यंग और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है. वैसे तो आपको किसी सप्लीमेंट शॉप में या फिर मेडिकल शॉप में कोलेजन क्रीम, जेल और पाउडर जैसी चीजें आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन इनकी जो कीमत होती है, वह काफी ज्यादा होती है. अगर आप कोलेजन के फायदे लेना चाहते हैं लेकिन आपका बजट टाइट है, तो आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप अगर चाहें, तो अपने घर पर ही सिर्फ एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन और नेचुरल कोलेजन जेल मिनटों में तैयार कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

Collagen Gel Preparation
गमले में उगे एलोवेरा से इस तरह बनाएं नेचुरल कोलेजन जेल, रिंकल्स और ढीली स्किन की होगी परमानेंट छुट्टी 3

घर पर कोलेजन जेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

इस मैजिकल कोलेजन जेल को बनाने के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं है. आपकी अपनी किचन और घर में मौजूद कुछ सिंपल चीजों से ही यह काफी आसानी से तैयार हो जाएगा.

  • फ्रेश एलोवेरा जेल – 4 बड़े चम्मच, आप चाहें तो मार्केट वाला प्योर एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं.
  • नारियल का तेल या बादाम का तेल – 1 छोटा चम्मच.
  • विटामिन-ई कैप्सूल – 2 कैप्सूल, आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं.
  • गुलाब जल – 2 छोटे चम्मच.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

कोलेजन जेल बनाने का सबसे आसान तरीका

घर पर इस कोलेजन जेल को बनाना बेहद ही आसान और सिंपल है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. अगर आप पौधे से फ्रेश एलोवेरा ले रहे हैं, तो उसकी पत्ती को धोकर उसका पीला भाग निकाल दें और सिर्फ सफेद जेल का ही इस्तेमाल करें. अब इस एलोवेरा जेल में नारियल या बादाम का तेल मिलाएं. इसके बाद विटामिन-ई कैप्सूल को सुई से पंक्चर करके उसका तेल इस मिश्रण में डाल दें. लास्ट में उसमें गुलाब जल मिलाएं और एक चम्मच की मदद से इस पूरे मिश्रण को तब तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि यह एक क्रीमी और स्मूथ जेल के रूप में न बदल जाए. आपका होममेड कोलेजन जेल तैयार है. आपको इसे एक साफ कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लेना है.

कोलेजन जेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका

अगर आप इस जेल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे हर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को एक माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद थोड़ा सा कोलेजन जेल लें और अपने चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ हल्के हाथों से मसाज करें. इसे करीबन 3 से 5 मिनट तक मसाज करें ताकि जेल स्किन में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाए. इस जेल को रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.

स्किन के लिए इस कोलेजन जेल के फायदे

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन में नैचुरली कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करते हैं. वहीं, विटामिन-ई स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और ढीली स्किन को टाइट भी बनाता है. इसमें इस्तेमाल किया गया बादाम या नारियल का तेल स्किन को अंदर से मॉइस्चर देता है, जिससे फाइन लाइन्स और रिंकल्स धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. इसके अलावा गुलाब जल चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है और पीएच लेवल को बैलेंस्ड रखने में मदद करता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन न सिर्फ टाइट होगी, बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होंगे और आपको मिलेगी एक बेदाग, ग्लोइंग और हमेशा जवान दिखने वाला चेहरा.

ये भी पढ़ें: महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

Previous article बांका में सिपाही भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण
Next article अचानक बहरापन के बीच अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, शेयर की तस्वीर और लिखा- मैं धीरे-धीरे वापस लौट रही हूं
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel