[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‘The Tonight Show’ में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी G.O.A.T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया ‘ओए’

‘The Tonight Show’ में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी G.O.A.T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया ‘ओए’

0
‘The Tonight Show’ में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी G.O.A.T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया ‘ओए’
Diljit Dosanjh

Diljit Singh Dosanjh on The Tonight Show: कनाडा में परफॉर्म करने से लेकर Ed Sheeran को पंजाबी गाने पर झूमने पर मजबूर करने वाले G.O.A.T यानी हमारे दिलजीत पाजी को ग्लोबल सेंसेशन कहना बिलकुल गलत नहीं होगा. उन्होंने अपनी दमदार आवाज और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर तारीफें लूटी हैं. इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अमर सिंह चमकीला में पाजी के एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया. ऐसे में अब एक बार फिर वह भारत को ग्लोबली प्रेजेंट करने के लिए बिलकुल तैयार हैं.v

Image 233
'the tonight show' में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी g. O. A. T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया 'ओए' 5

दिलजीत यूएस में एनबीसी स्टूडियो के अमेरिकन कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिम्मी फॉलन के पॉपुलर शो, ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन के शो में डेब्यू करने जा रहे हैं. दोनों ने शो के बीटीएस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें हम साफ देख सकते हैं कि दोनों कितनी खूबसूरती से एक दूसरे के कल्चर को अपना रहे हैं. खास बात तो यह है कि जट्ट एंड जूलियट के हीरो कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट हैं.

Image 234
'the tonight show' में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी g. O. A. T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया 'ओए' 6

Also Read The Great Indian Kapil Show: जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, इम्तियाज अली ने खोला राज

अमेरिकन होस्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पंजाबी बोलना सीख रहे हैं. पोस्ट का कैप्शन है, ‘सत श्री अकाल’. वीडियो में हम देख सकते हैं कि दिलजीत और जिम्मी पहले एक दूसरे के गले लगते हैं, उसके बाद दिलजीत होते हैं, “पंजाबी आ गए ओए”. इसके बाद जिम्मी भी उसे दौहराने की कोशिश करते हैं, फिर दिलजीत ओए को दो बार रिपीट करते हैं. उसके बाद दिलजीत हाथ जोड़ कर बोलते हैं, जिसे बहुत ही बेहतरीन तरीके से जिम्मी फॉलन दोहराते हैं. उस पर दिलजीत उन्हें वाओ कहकर कॉम्प्लीमेंट करते हैं और दोनो एक बार फिर गले मिलते हैं.

जिम्मी के सत श्री अकाल वाले वीडियो पर बहुत से सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया. इसमें सबसे बेस्ट रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा का देखने को मिला है. दरअसल वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट किया, “इट्स द ओए फॉर मी” यानी मेरी तरफ से ओए है. इस कॉमेंट को बहुत से यूजर्स ने लाइक किया है.

Image 235
'the tonight show' में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी g. O. A. T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया 'ओए' 7

Also Read अमर सिंह चमकीला की चमक को बढ़ाता है दिलजीत का दिल जीतने लेने वाला अभिनय

Previous article Personality Test: 6, 15 और 24 तारीख को आपका भी है जन्मदिन, तो जान लें ये खास बात
Next article भूगोल के विद्यार्थियों ने किया रजरप्पा के भौगोलिक क्षेत्र का भ्रमण
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel