[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar CoronaVirus Outbreak : कोरोना से जंग शुरू, झारखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन, जारी रहेंगी आवश्यक सेवाएं

CoronaVirus Outbreak : कोरोना से जंग शुरू, झारखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन, जारी रहेंगी आवश्यक सेवाएं

0
CoronaVirus Outbreak : कोरोना से जंग शुरू, झारखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन, जारी रहेंगी आवश्यक सेवाएं

कोरोना के खिलाफ जंग का ऐलान हो चुका है. रविवार को जहां देश भर में जनता कर्फ्यू अभूतपूर्व ढंग से सफल रहा, वहीं झारखंड सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी. इसके तहत आवश्यक सेवाओं जैसे अनाज की बिक्री, दूध, सब्जी की बिक्री, प्रेस और िचकित्सा सेवा को छोड़ अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद हो जायेंगे. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन सभी सरकारी कर्मचािरयों और अधिकारियों को मुख्यालय में ही रहना होगा. उन्हें कभी भी किसी कार्य के लिए तलब िकया जा सकता है. लॉकडाउन का फैसला मुख्यमंत्री आवास में आपात बैठक में लिया गया.

रविवार कोरोना के खिलाफ भारतवासियों के संकल्प और एकजुटता का सबसे बड़ा दिन रहा. यह पहला अवसर था, जब लोगों ने किसी बीमारी से लड़ने के लिए ऐसी एकजुटता दिखायी. जनता ने स्वेच्छा से खुद को घरों में बंद रखा. शाम को पूरे देश में थालियों और तालियों की आवाज एक साथ आयीं. यह जंग की शुरुआत है. सरकार ने भी रविवार को कई कड़े कदम उठाये. ट्रेनें बंद कर दी गयीं. झारखंड और बिहार के साथ ही कई अन्य राज्यों में लॉकडाउन हो गया.

रहें सचेत, क्योंकि…भारत में 15 मार्च से पहले 5 दिनों में 109 केस थे, तीन दिनों में संख्या हुई 365

करेंसी और अखबार से नहीं फैलता है वायरस

कोरोना से मुकाबले के लिए एहतियात बरतना जारी रखना होगा, पर इस एहतियात के दायरे में अखबार, करेंसी, दूध या ब्रेड के पैकेट जैसी चीजें नहीं आती हैं. इनमें से किसी से भी कोरोना का वायरस नहीं फैलता है. इसका वायरस केवल ऐसे लोगों के संपर्क में आने से फैलता है, जो इससे संक्रमित हैं. बस सावधानी बरतें और सतर्क रहें.

प्रभात खबर एप करें डाउनलोड दिनभर रहें खबरों से अपडेट

झारखंड, बिहार और बंगाल सहित 17 राज्यों में लॉकडाउन हो गया है. लिहाजा, आपको दिनभर घर में ही रहना होगा. ऐसे में प्रभात खबर एप डाउनलोड कर आप देश-दुनिया और अपने इलाके की हर पल की खबरों से अपडेट रहें. आप prabhatkhabar.com पर भी जाकर भी हर खबर से खुद को अपडेट रख सकते हैं.

1 22 मार्च रात 12 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन पीरियड, 31 मार्च तक के लिए लागू रहेगा

2 सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, लेिकन मुख्यालय में रहेंगे अधिकारी और कर्मचारी

3 सरकार ने पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमावड़ा पर लगाया है पूर्ण प्रतिबंधसरकार ने पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमावड़ा पर लगाया है पूर्ण प्रतिबंध

4 सीएम आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

प्रभात अपील : डरें नहीं, बस सतर्क रहें

व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखें. बार-बार हाथ धोने की आदत डालें. साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें.

छींकते और खांसते समय अपनी नाक और अपने मुंह को रूमाल या टिश्यू से ढंकें.

अपनी कोहनी के अंदरूनी हिस्से में छींके, हाथों की हथेलियों में न खांसें

अपनी आंख, नाक और मुंह को न छुएं, सार्वजनिक रूप से न थूकें.

अनावश्यक यात्रा न करें, विशेषकर प्रभावित इलाकों में, समूह में न बैठें, बड़े समारोहों में भाग न लें.

Previous article झारखंड में लॉक डाउन : घबरायें नहीं, हम आपके साथ हैं
Next article Corona Effect : टमाटर हुआ लाल, प्याज ने निकाले आंसू, आसमान छू रहा सब्जियों का भाव
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel