[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar West Bengal: छत पर चढ़ कांस्टेबल ने की छह घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग,दहशत में लोग

West Bengal: छत पर चढ़ कांस्टेबल ने की छह घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग,दहशत में लोग

0
West Bengal: छत पर चढ़ कांस्टेबल ने की छह घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग,दहशत में लोग

खड़गपुर : लॉकडाउन के दौरान झाड़ग्राम पुलिसलाइन में एक कांस्टेबल ने एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ कर राइफल (एसएलआर) से करीब छह घंटे तक फायरिंग की. इस दौरान पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंजता रहा. दहशत में पुलिसलाइन में मौजूद महिला व पुरुष पुलिसकर्मी खुद को कमरे में बंद कर लिया. वे करीब सात घंटे तक अपने कमरे में ही बंधक बने रहे.

Also Read: IRCTC News: क्या चार मई से चलेंगी ट्रेन? जानिए भारतीय रेल संचालन को लेकर क्या है नई खबर

गोली चलानेवाले पुलिसकर्मी का नाम विनोद कुमार राय बताया जा रहा है. वह गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब छत पर चढ़ कर गोलियां चलाने लगा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे समझा-बुझा कर छत से उतारने की कोशिश की, बाद में उसने फायरिंग बंद कर दी थी. आखिरकार उसकी पत्नी और ससुर को उसके गांव से बुलवा कर उसे समझा कर उतारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली थी.

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार राय गुरुवार को पुलिस लाइन में मौजूद झाड़ग्राम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास दो नंबर गेट के सामने तैनात था. गेट के सामने शस्त्रागार भी है. मालखाने की जिम्मेदारी विनोद कुमार राय पर ही थी. विनोद की ड्यूटी एक बजे समाप्त होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने अजीबो-गरीब हरकत शुरू कर दी. विनोद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत पर चढ़ कर एक के बाद एक करके करीब 60 राउंड से अधिक फायरिंग की. इससे पुलिसलाइन और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. विनोद की इस हरकत से भयभीत पुलिसकर्मियों ने खुद को कार्यालय के एक कमरे में बंद कर लिया. उसके पास 150 राउंड गोली होने की आशंका जतायी जा रही थी.

Also Read: Jharkhand Coronavirus Live : झारखंड में अबतक 56 मामले, ‘हॉट स्पॉट’ बना हिंदपीढ़ी, लगाये जाएंगे CCTV कैमरे

विनोद को काबू में करने के लिए एंटी लैंडमाइन वाहन का प्रयोग भी किया गया, लेकिन सभी कोशिशें देर रात तक बेकार साबित हुईं. पुलिसकर्मियों ने पुलिसलाइन को चारों ओर से घेरा और वहां आनेवाले सभी रास्तों को सील कर दिया. खबर लिखे जाने तक झाड़ग्राम जिला पुलिस के आला अधिकारी परिस्थिति से निपटने और विनोद कुमार को काबू में करने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे थे. विनोद कुमार ने अचानक फायरिंग क्यों की, यह समाचार संप्रेषण तक रहस्य बना हुआ था. क्योंकि विनोद कुमार तब तक पुलिस के नियंत्रण में नहीं आ सका था.

Previous article COVID-19 : टूटी उम्मीद, पहले ही ट्रायल में फेल हुआ कोरोना ड्रग रेमडेसिवयर
Next article Lockdown के दौरान कर्मचारियों को अप्रैल का पूरा वेतन दे कंपनी, सरकार के इस आदेश को SC में चुनौती
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel