[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी संस्थानों को कही खरी- खरी, घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ने की नसीहत दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी संस्थानों को कही खरी- खरी, घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ने की नसीहत दी

0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी संस्थानों को कही खरी- खरी, घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ने की नसीहत दी

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को खरी- खरी कह दी है. अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तकनीकी संस्थान पुराने और घिसे पिटे कार्यक्रम को अब छोड़कर नए और बड़े बदलाव लाने वाले प्रोग्राम पर ध्यान दें. इस मौके पर सीएम ने 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया. सीएम ने कहा कि विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें. आज गोरखपुर जोन की पुलिस ने इस दिशा में अनुभव पहल करते हुए मदन मालयवीय विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है.

तकनीक का है, इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोककल्याण में किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़कर न्यू ऐज कोर्सेस को अपने यहां लागू करना होगा. आज का समय तकनीक का है, इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोककल्याण में किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल दो साइबर थाने थे. आज प्रदेश के हर जनपद में एक-एक साइबर थाना है और हर जिले में साइबर हेल्प डेस्क है. इनसे साइबर अपराधों पर लगाम लग रही है.

तकनीकी संस्थान डाटा सेंटर से खुद को उससे जोड़ें

सीएम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश में है. प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को खुद को उससे जोड़ना चाहिए.उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें नंबर था. हमारी सरकार ने सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र के माध्यम से इसमें सुधार किया. साथ ही प्रशासनिक तंत्र को भी बाध्य किया कि वह तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए किए गए रिफॉर्म को धरातल पर उतारे. इसी का परिणाम है कि आज यूपी देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर है.

Also Read: Lakhimpur Kheri case : सुप्रीम कोर्ट ने टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को दिल्ली में जाने- रहने की अनुमति दी
इंटरनेशनल ट्रेड शो में 500 बायर्स आए

सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था लाकर प्रत्येक नागरिक के जीवन में एक नई क्रांति लाई है. देश में सबसे बड़ी युवा आबादी उत्तर प्रदेश के पास है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन डिजिटल इंडिया का लाभ सबसे ज्यादा यहां के युवाओं को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम स्टार्टअप, पीएम मुद्रा, एक जिला एक उत्पाद और मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं ने प्रदेश के युवाओं में बड़ा परिवर्तन लाया है. उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में 21-25 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया. इसमें 500 बायर्स आए थे.

उसमें उत्तर प्रदेश के दो हजार से अधिक एग्जीबिटर्स भी उपस्थित हुए थे. जिनके माध्यम के दुनिया ने यूपी के इनोवेशन और पोटेंशियल को देखा.यही नहीं ट्रेड शो में लगभग चार लाख लोग घूमने और खरीदारी करने भी पहुंचे थे, जो ट्रेड शो की सफलता को दर्शाता है. सीएम योगी ने कहा कि समाज की आवश्यकता के अनुरूप हम अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाएं. इससे परिणाम सुखद होंगे.  

कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति जय प्रकाश पाण्डेय, विधायक फतेहबहादुर सिंह, बिपिन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel