[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Auto Reviews 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत आपकी उम्मीद से काफी कम

8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत आपकी उम्मीद से काफी कम

0
8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आया सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत आपकी उम्मीद से काफी कम

Tecno Spark 10 5G स्मार्टफोन: कम बजट में अगर आप नया 5जी स्मार्टफोन (5G Smartphone) तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. चीनी स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने भारत में नया 5G स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 10 5G (Tecno Spark 10 5G) लॉन्च किया है. यह हैंडसेट 8GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एक ही वेरिएंट में आया है. इसमें 950 मेगाहर्ट्ज ARM माली-G57 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रॉसेसर दिया गया है.

Tecno Spark 10 5G Main Features

यह किफायती हैंडसेट 720 x 1,612 पिक्सल के रेजॉल्यूशन और 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है. यह मॉडल कंपनी के क्यूबिक डिजाइन फ्रेम पर बना है. इसमें फोटोग्राफी के लिए f/1.6 अपर्चर और फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें वॉटर ड्राप नॉच के साथ 8MP का कैमरा मिलेगा.

Also Read: OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ और सस्ता! जानिए नयी कीमत
Tecno Spark 10 5G Specifications

टेक्नो स्पार्क 10 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि 18W के फास्ट चार्जर से डिवाइस को 50 मिनट में 0% से 50% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, डिवाइस में 39 दिन की स्टैंडबाय बैटरी होने का भी दावा किया जा रहा है. स्मार्टफोन के डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 164.37 mm, चौड़ाई 75.45 mm और मोटाई 8.4mm है.

Tecno Spark 10 5G Connectivity

यह हैंडसेट लेटेस्ट Android 13 बेस्ड HiOS 12.6 OS को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 2G, 3G, 5G, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई 802.11, GPS और NFC सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इस फोन में जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सी सेंसर का भी सपोर्ट दिया गया है.

Tecno Spark 10 5G Price & Availability

टेक्नो स्पार्क 10 5G स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट (मेटा व्हाइट, मेटा ब्लू और मेटा ब्लैक) में मिलेगा. कंपनी ने इस हैंडसेट की लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये रखी है. फोन की बिक्री 7 अप्रैल 2023 से नजदीकी रिटेल टचपॉइंट्स पर शुरू होगी.

टेक्नो स्पार्क 10 5G की खूबियां

डिस्प्ले : 6.60 इंच

रिजॉल्यूशन : 1712×720 पिक्सल

प्रॉसेसर : ऑक्टा-कोर

ओएस : एंड्रॉयड 13

रैम : 4 जीबी

स्टोरेज : 64 जीबी

रियर कैमरा : 50 मेगापिक्सल

फ्रंट कैमरा : 8 मेगापिक्सल

बैटरी : 5000 एमएएच

Previous article MG Comet को कहा कार्टून, तो Tata Tiago EV को बताया टैक्सी… और भिड़ गए दोनों ऑटोमेकर्स!
Next article Airtel 5G: जम्मू से कन्याकुमारी तक, देश के 3000 शहरों और कस्बों में पहुंची एयरटेल की 5जी प्लस सर्विस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel