[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Board Exam Tips: तैयारी के अंतिम दौर में न करें ये गलतियां…

Board Exam Tips: तैयारी के अंतिम दौर में न करें ये गलतियां…

0
Board Exam Tips: तैयारी के अंतिम दौर में न करें ये गलतियां…

Board Exam Tips: परीक्षा का समय नजदीक आने पर छात्रों में थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है. लेकिन, कुछ गलतियों से सावधान रहते हुए आप इस घबराहट पर काबू पाकर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं…

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ऐसे में छात्रों को तैयारी पर पूरा जोर देने के साथ कुछ ऐसी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो उनकी तैयारी को प्रभावित कर सकती हैं. परीक्षा में आप बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकें, इसके लिए जरूरी है इन गलतियों से बचना…

किसी और की रणनीति को कॉपी न करें

जिस तरह से आप अब तक पढ़ते आये हैं, तैयारी के इस अंतिम मोड़ पर अपने रूटीन को अपनाते हुए ही पढ़ाई करें. किसी दूसरे को देख कर उसकी रणनीति को अपनाने की गलती न करें. आप अपने अध्ययन पैटर्न के बारे में सबसे अच्छी तरह जानते हैं. अपने दोस्त या सहपाठी की तरह पढ़ाई करने पर आप एकाग्रता के साथ ज्यादा पढ़ने की बजाय कन्फ्यूज भी हो सकते हैं.

नयी किताब को हाथ न लगाएं

तैयारी के अंतिम समय में किसी भी नयी किताब को पढ़ना या उससे अभ्यास करना न शुरू करें. परीक्षा से कुछ दिन पहले किसी नयी किताब का संदर्भ लेना एक बुरा निर्णय है. आप आखिरी वक्त में नयी किताब को नहीं समझ पायेंगे. हो सकता है ऐसा करने से आपका कीमती समय नष्ट हो जाये.

बंद करें टालमटोल

पढ़ाई के दौरान किसी प्रश्न को बाद में याद करने व हल करने की प्रवृत्ति को अब छाेड़ दें. हर चैप्टर को पूरा पढ़ें और सभी प्रश्नों को तैयार करें.

लंबे ब्रेक न लें

अब जब परीक्षा को मात्र दो सप्ताह बचे हैं, इस दौरान समय का सही प्रबंधन जरूरी है. परीक्षा की तैयारी के दौरान टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें. पर्याप्त नींद लें.

सिर्फ पढ़ते न रहें, लिखकर अभ्यास करें

अगर आपको लगता है कि पांच बार पढ़ने से आपको चीजें याद हो जायेंगी, तो आप गलत हैं. लिखने का अभ्यास करें, क्योंकि यह लंबे समय तक आपकी स्मृति में रहेगा.

सोशल मीडिया का उपयोग करने से बचें

इंटरनेट आपका ध्यान भटका कर समय बर्बाद कर सकता है, इसलिए तैयारी के इस अंतिम दौर में सोशल मीडिया का उपयोग न करना महत्वपूर्ण है. परीक्षा से पहले सोशल मीडिया से दूर रहें, इससे आपका अधिकांश समय और ऊर्जा लगती है. अपना मोबाइल डेटा, वाईफाई बंद कर दें और बेहतर एकाग्रता के लिए अपना फोन माता-पिता की अलमारी में बंद कर दें.

कुछ भी गलत न खाएं

तैयारी के इस अंतिम दौर में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें. ऐसे खाने पचाने में शरीर का बहुत बल लगता है. फिर परीक्षा के दिन आपको आलस महसूस हो सकता है. इसकी बजाय परीक्षा से एक दिन पहले हल्के-फुल्के और पौष्टिक भोजन जैसे- दाल-सब्जी, रोटी, दही, फल आदि खाएं. ये आसानी से हजम हो जाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं, ताकि परीक्षा के दिन आपका पेट खराब न हो और आप अच्छे से परीक्षा दे सकें.

परीक्षा से एक रात पहले देर तक न जागें

बोर्ड परीक्षाओं से एक दिन पहले अधिकतर छात्र पूरी रात जागकर पढ़ने की कोशिश करते हैं. आप ऐसा न करें. समय पर सोएं और अच्छी नींद लें. जब तक आपके शरीर और दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तब तक आप ध्यान लगाकर एग्जाम हॉल में लिख भी नहीं पायेंगे. इसलिए परीक्षा से पहले की रात को समय पर सोना बहुत जरूरी है. आप अगर देर रात तक जागेंगे, तो परीक्षा के दिन थकान महसूस करेंगे और एग्जाम हॉल में नींद आने लगेगी.

परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचे

परीक्षा के अहम दिन परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंचने का प्रयास करें. इससे आप ट्रैफिक की एंजाइटी से खुद को दूर रख सकेंगे. पहले पहंुचने पर आप एग्जाम रूम तक आसानी से पहुंच पायेंगे और परीक्षा हॉल में शांत मन के साथ अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel