[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे लेकर आ रहे हैं ‘कलाकंद’, फर्स्टलुक हुआ वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे लेकर आ रहे हैं ‘कलाकंद’, फर्स्टलुक हुआ वायरल

0
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे लेकर आ रहे हैं ‘कलाकंद’, फर्स्टलुक हुआ वायरल

भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे भोजपुरी दर्शकों के बीच मिठास बांटने आ रहे हैं. वे जल्द ही ‘कलाकंद’ में एकसाथ नजर आनेवाले हैं. ‘कलाकंद’ का फर्स्ट लुक दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रिलीज कर दिया गया है. यह तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से सबों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री नीलम गिरी भी होंगी. फिल्म के फर्स्ट लुक में तीनों नजर आ रहे हैं.

यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा होने वाली है

वर्ल्ड वाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘कलाकंद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि इस फिल्म के लेखक – निर्देशक संतोष मिश्रा हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले भी निरहुआ और आम्रपाली की कई फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं. वे एक बार फिर से इनको लेकर भोजपुरी दर्शकों को गुदगुदाते नज़र आने वाले हैं, क्यों कि फिल्म का पोस्टर देख कर लगता है कि यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा होने वाली है.

फिल्म की कहानी के साथ गीत संगीत में शानदार है

फिल्म का पोस्टर काफी अट्रेक्टिव है और यह दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार कहते हैं कि ‘कलाकंद’ हर किसी के मनोरंजन को मिठास वाली आनंद देगी. फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है और यह सबों को पसंद आने वाली है. हमने फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है. फिल्म की कहानी के साथ गीत संगीत में शानदार है, जैसा एक कमर्शियल फिल्मों में होता है.

विवेक कुमार मणि ने किया था डायरेक्ट

गौरतलब है कि फिल्म ‘कलाकंद’ के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर विवेक कुमार मणि हैं. फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी के साथ सुशील सिंह और संजय पाण्डेय जैसे दिग्गज अभिनेता भी एक फ्रेम में नज़र आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है.

Also Read: Sangharsh 2: खेसारी लाल यादव का नया लुक देख फैंस हुए शॉक्ड, हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे एक्टर
ये किरदार दिखेंगे कलाकंद में

फिल्म में रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सन्नी शर्मा और संतोष पासवान भी मुख्य भूमिका में हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और लिरिक्स यादव राज, लवली पुजारा, तरुण पांडेय, कन्हैया सिंह, मनीष राज का है. सिंगर विजय चौहान, शिल्पी राज, रविकांत कश्यप, शालिनी दुबे और प्रणव सिंह हैं. डीओपी माही शेरला हैं. कॉस्टयूम कविता और सुनीता का है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel