[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Barkagaon Vidhan Sabha: बड़कागांव विधानसभा की जनता ने माता-पिता और बेटी तीनों को दिया सेवा का मौका

Barkagaon Vidhan Sabha: बड़कागांव विधानसभा की जनता ने माता-पिता और बेटी तीनों को दिया सेवा का मौका

0
Barkagaon Vidhan Sabha: बड़कागांव विधानसभा की जनता ने माता-पिता और बेटी तीनों को दिया सेवा का मौका

Barkagaon Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 2024|बड़कागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड राज्य के 81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. यह हजारीबाग जिले में है. हजारीबाग संसदीय सीट के 5 विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़कागांव विधानसभा सीट भी है.

2019 में कांग्रेस-आजसू के मुकाबले में जीतीं अम्बा प्रसाद

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा सीट से कुल 24 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. इसमें 4 महिला उम्मीदवार थीं. इस बार के चुनाव में बड़कागांव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की अम्बा प्रसाद विधायक चुनीं गईं. अम्बा प्रसाद को 98862 (44.13 प्रतिशत) वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के रोशन लाल चौधरी को 67348 (30.06 प्रतिशत) वोट मिले. रोशन लाल दूसरे नंबर पर रहे. वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 340643 थी. इसमें से 224045 यानी 65.77 प्रतिशत ने मतदान किया था.

2014 में कांग्रेस की निर्मला देवी ने रोशन लाल को हराया

झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 में कांग्रेस की निर्मला देवी ने जीत दर्ज की थी. उनको 61817 (29.24 प्रतिशत) वोट मिले थे. इस सीट पर सुदेश कुमार महतो की पार्टी आजसू के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी 61406 (29.05 प्रतिशत) वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. इस चुनावी वर्ष में मतदाताओं की कुल संख्या 321008 थी. 211410 (65.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोट डाले थे.

2009 में योगेंद्र साव ने भाजपा के लोकनाथ को हराया

वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 273225 थी. इसमें से 149246 यानी 54.62 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. बड़कागांव निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लोकनाथ महतो की भिड़ंत कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र साव से थी. कांग्रेस के योगेंद्र साव 38683 (25.92 प्रतिशत) वोट प्राप्त करके विधायक निर्वाचित हुए थे. भाजपा के लोकनाथ महतो को 37319 (25.01 प्रतिशत) वोट मिले थे.

2005 में भाजपा के लोकनाथ महतो ने मारी थी बाजी

बड़कागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 162087 लोगों ने मतदान किया था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकनाथ महतो को 47283 वोट मिले थे. वह झारखंड में हुए पहले विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले योगेंद्र साव को 30902 वोट मिले थे. वह दूसरे स्थान पर रहे थे. इस चुनावी वर्ष में बड़कागांव विधानसभा सीट से कुल 22 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई थी.

Also Read

Jharkhand Assembly Election: जल्द होने वाला है तारीखों का ऐलान, ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम

Barkatha Vidhan Sabha: हजारीबाग की बरकट्ठा विधानसभा सीट पर 4 चुनावों में 2 बार जीती बीजेपी

Koderma Vidhan Sabha: कोडरमा विधानसभा सीट पर नारी शक्ति का बोलबाला, कभी डॉ नीरा यादव, तो कभी अन्नपूर्णा देवी बनीं विधायक

Mahagama Vidhan Sabha: महगामा विधानसभा सीट पर 2 बार कांग्रेस, एक बार भाजपा को मिली जीत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel