[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली चार हजार से ज्यादा नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली चार हजार से ज्यादा नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

0
BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली चार हजार से ज्यादा नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई

BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी-बार्क) में स्टाइपेंडरी ट्रेनी, टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निशियन के कुल 4374 पदों पर भर्ती निकाली गयी है. इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें विस्तार से…

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी या बार्क) ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी, टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के कुल 4374 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

BARC Recruitment 2023: पदों की संख्या

कुल पद: 4374

डायरेक्ट रिक्रूटमेंट

टेक्निकल ऑफिसर/सी: 181

साइंटिफिक असिस्टेंट/बी: 7

टेक्नीशियन/बी: 24

ट्रेनिंग स्क्रीम (स्टाइपेंडरी ट्रेनी)

केटेगरी I : 1216

केटेगरी II : 2946

शैक्षणिक योग्यता

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी I के लिए पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा/ आइटीआइ/ बीएसससी/ एमएससी इंटीग्रेटेड डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. स्टाइपेंडरी ट्रेनी केटेगरी II के लिए साइंस एवं गणित विषय के साथ दसवीं पास करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. टेक्निकल ऑफिसर/ सी के कुछ पदों के लिए बीइ/बीटेक की योग्यता मांगी गयी है एवं कुछ के लिए एमएससी डिग्री भी मांगी गयी है. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

आयु सीमा

स्टाइपेंडरी ट्रेनी केटेगरी I के लिए आयु 19 से 24 वर्ष, स्टाइपेंडरी ट्रेनी केटेगरी II के लिए 18 से 22 वर्ष, टेक्निकल ऑफिसर/सी के लिए 18 से 35 वर्ष, साइंटिफिक असिस्टेंट/ बी के लिए 18 से 30 वर्ष और टेक्नीशियन/ बी के लिए 18 से 25 वर्ष तय है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

आवेदन शुल्क

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को स्टाइपेंडरी ट्रेनी केटेगरी I पदों के लिए 150 रुपये, स्टाइपेंडरी ट्रेनी केटेगरी II के लिए 100 रुपये, टेक्निकल ऑफिसर/ सी के लिए 500 रुपये, साइंटिफिक असिस्टेंट/ बी के लिए 150 रुपये, टेक्नीशियन/ बी के लिए 100 रुपये अदा करने होंगे. आरक्षित श्रेणी एवं महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि

22 मई, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.barc.gov.in/careers/vacancy8.pdf

Previous article UP News: पीएम मोदी की ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा, जानिए क्या है प्लान…
Next article संजय राय शेरपुरिया एसटीएफ की गिरफ्त में, उद्योगपति को जांच से बचाने के नाम पर वसूले 11 करोड़
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel