[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त

ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त

0
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त
ayodhya bound odisha bus accident in jharkhand

Jharkhand News: ओडिशा से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह प्रखंड में हुई, जब हाई-वे पर खड़े ट्रेलर को बस ने पीछे से टक्कर मार दी. बस में 60 श्रद्धालु सवार थे.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand 1
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 8

पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह के पास सालबनी में हाईवे पर पहले से खड़े एक टेलर से शनिवार (24 फरवरी) की सुबह यात्री बस टकरा गई. बस ओडिशा के जाजपुर से अयोध्या जा रही थी. बस में महिला एवं बच्चों समेत 60 लोग सवार थे. सभी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे थे.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand2
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 9

सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए. बाकी लोग सुरक्षित हैं. घायलों का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. दुर्घटना की वजह से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में एक दूसरी बस की व्यवस्था की गई और उसमें सभी लोगों को जमशेदपुर की ओर रवाना किया गया.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand1 1
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 10

सूचना पाकर गालूडीह की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आ गई, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand3
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 11

एक टेलर खराब हो गया था. इसलिए सड़क किनारे उसे खड़ा कर दिया गया था. बस टेलर के पीछे से आई. चूंकि सुबह का समय था, चालक को झपकी आई और बस टेलर से जा भिड़ी. डॉक्टरों ने बताया है कि 6 यात्रियों को अस्पताल में लाया गया था.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand4
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 12

डॉक्टर ने यह भी बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायलों के नाम अशोक दलाई (50), पीतांबर साह (53), सरोज कुमार नायक (29), प्रफुल्ल दास (40) और शिवनाथ (65) हैं. सभी ओडिशा के जजपुर के रहने वाले हैं.

Ayodhya Bound Odisha Bus Accident In Jharkhand 5
ओडिशा से 60 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त 13
Previous article UP Police Constable Exam रद्द, जानें दोबारा कब होगी परीक्षा
Next article Measles Symptoms: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है ‘खसरा’ का खतरा, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel