[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Apple के iOS 17.2 अपडेट में जर्नल ऐप के अलावा ये चीजें हैं नयी

Apple के iOS 17.2 अपडेट में जर्नल ऐप के अलावा ये चीजें हैं नयी

0
Apple के iOS 17.2 अपडेट में जर्नल ऐप के अलावा ये चीजें हैं नयी

Apple iOs 17.2 Update: टेक जायंट ऐपल ने कुछ ही समय पहले WWDC इवेंट के दौरान जनता के सामने जर्नल ऐप का प्रीव्यू पेश किया था. प्रीव्यू के बाद अब कंपनी ने iOs 17.2 के अपडेट से साथ इसे रिलीज़ कर दिया है. इस लेटेस्ट अपडेट के बाद आपको जर्नल ऐप के अलावा रिकॉर्डिंग फीचर, एक्शन बटन में कस्टमाइजेशन और मैसेज ऐप में कई तरह के बड़े बदलाव दिखाई देने लगेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें iPhone के किसी भी मॉडल में कंपनी ने जर्नल ऐप पहली बार दिया है. ऐसे में अगर आप भी एक iPhone यूजर हैं तो ऐपल के इस लेटेस्ट अपडेट को अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर इसका आनंद उठा सकते हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर ये ऐप है क्या और आप किस तरह से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए इसके बारे में सभी बातें डीटेल से जानते हैं.

जर्नल ऐप क्या है?

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यह जर्नल ऐप है क्या तो बता दें यह iPhone का एक ऐप है जिसे कंपनी ने इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए अवेलेबल कराया है. इस ऐप का इस्तेमाल कर यूजर्स जर्नलिंग के माध्यम से आभार को रिफ्लेक्ट करने में और उसे प्रैक्टिस करने में मदद करता है जिसे कंपनी ने वेल बींग में सुधार करने के लिए पेश किया है. आप अगर चाहें तो इस ऐप की मदद से अपने जीवन में घट रही रोजमर्रा की घटनाओं और स्पेशल मोमेंट्स को कैप्चर कर उसे टेक्स्ट में लिख भी सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इस ऐप के जरिये आप अपने स्पेशल मोमेंट्स को डॉक्युमेंट करके भी रख सकते हैं. आप अगर चाहें तो इन डॉक्युमेंटेड रिकार्ड्स में फोटोज, वीडियोज, ऑडियो रिकॉर्डिंग और किसी भी जगह के लोकेशन को ऐड करके रख सकते हैं. ऑन डिवाइस मशीन लर्निंग जर्नल एंट्री को प्रेरित करने के लिए प्राइवेट और पर्सनलाइज्ड सजेशन और कस्टमाइज नोटिफिकेशन यूजर्स को उनकी राइटिंग हैबिट्स डेवेलप करने में मदद करती हैं.

Also Read: Amazon से मंगाया 20 हजार रुपये का हेडफोन, पार्सल खोला तो निकला टूथपेस्ट
आपकी सभी एंट्रीज होंगी बिलकुल सुरक्षित

ऐपल ने इस ऐप को यूजर्स के प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है. जैसे ही यूजर अपने iPhone को पासवर्ड डालकर लॉक करता है वैसे ही जर्नल ऐप की सभी एंट्रीज एन्क्रिप्ट हो जाती हैं. केवल यहीं नहीं, यूजर्स टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करने के ऑप्शन को भी चुन सकेंगे. बता दें यूजर्स अगर चाहें तो जर्नल ऐप को अपने डिवाइस पासवर्ड, फेस आईडी या टच आईडी के साथ लॉक कर सकते हैं. इसका मतलब है कि, यह ऐप आपके प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में काफी मददगार साबित होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें iCloud में डेटा सेव होने की वजह से सभी जर्नल एंट्रीज एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्टेड होती हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यूजर्स के अलावा उस फाइल तक कोई और न पहुंच सके.

एक्शन बटन

ऐप्ल के इस नये अपडेट के साथ यूजर्स एक्शन बटन के जरिये भाषा को ट्रांसलेट का ऑप्शन भी दे रही है. ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ एक्शन बटन को ज्यादा देर तक दबा के रखना होगा. ज्यादा देर तक दबाये रखने की वजह से आपके डिस्प्ले पर एक पॉप-अप विंडो ओपन हो जाएगा. यहीं पर आप उस भाषा को ट्रांसलेट कर सकेंगे। केवल यहीं नहीं, मैसेज ऐप में ऐपल ने कैच अप एरो दिया है जो यूजर्स को अनरीड मैसेज देखने के लिए मोटिवेट करता है.

Also Read: मोबाइल फोन बाजार में आत्मनिर्भर बना भारत, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाने को लेकर ऐसी है सरकार की तैयारी

Previous article Weather Forecast: बर्फीली सर्दी… कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, यहां हुई 24 घंटे में 95 सेंटीमीटर बारिश
Next article SSC MTS Result 2023: जारी हुआ एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती का रिजल्ट, यहां से करें चेक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel