[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar संकल्प हो, तो कुछ भी आसान: घायल छात्र ने एंबुलेंस में लेटकर दी परीक्षा

संकल्प हो, तो कुछ भी आसान: घायल छात्र ने एंबुलेंस में लेटकर दी परीक्षा

0
संकल्प हो, तो कुछ भी आसान: घायल छात्र ने एंबुलेंस में लेटकर दी परीक्षा

शंभुनाथ चौधरी

नजरिया सकारात्मक हो तो हम-आप पायेंगे कि हमारे आसपास बहुत कुछ अच्छा और प्रेरक घट रहा है. राजधानी के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के पास एक ही वक्त दिखे दो दृश्यों ने लोगों को सुखद एहसास से भर दिया. सीबीएसइ 12वीं का परीक्षार्थी हर्ष परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले बरियातू-बूटी रोड पार करते वक्त एक वाहन की चपेट में आ गया. उसके हाथ-पांव टूट गये. वह 48 घंटे आइसीयू में रहा. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सामान्य जिंदगी में लौटने में अभी महीनों लगेंगे.

पर, हर्ष होश में आते ही परीक्षा देने की जिद करने लगा. मां-पिता ने समझाया – बेटा, पहले ठीक हो जाओ… अगले साल परीक्षा दे देना. इधर, डॉक्टर भी छुट्टी देने को तैयार नहीं थे, पर हर्ष जिद पर अड़ा रहा. आखिरकार रास्ता निकला. पिता ने दौड़-धूप कर विशेष अनुमति ली. डॉक्टरों की सलाह पर परीक्षा सेंटर पर मेडिकल असिस्टेंस का इंतजाम किया गया. बच्चे को सेंटर पर एंबुलेंस में परीक्षा देने की इजाजत मिल गयी. वह एंबुलेंस में लेटकर परीक्षा दे रहा है.

वहीं दूसरी ओर, डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू के परीक्षार्थियों को स्कूल के शिक्षक एस बंदोपाध्याय एग्जाम सेंटर के बाहर मंत्र पढ़ते हुए अभिषिक्त करते दिखे. उन्होंने एक-एक कर सभी परीक्षार्थियों के सिर पर हाथ रखा और मंत्र पढ़ने का उपक्रम दोहराया.

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं)

Previous article दिलजीत दोसांझ के बाद मनोज वाजपेयी दिखे इवांका के साथ, कहा-हम सब पे भारी
Next article 71 देशों के बाद भारत में भी कोरोना का खौफ, चार देशों के यात्रियों पर बैन, 1000 कंपनियों को नोटिस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel