[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोलकाता में अमित शाह की रैली के पास भड़काऊ नारा लगाने के मामले में एक और भाजपा समर्थक गिरफ्तार

कोलकाता में अमित शाह की रैली के पास भड़काऊ नारा लगाने के मामले में एक और भाजपा समर्थक गिरफ्तार

0
कोलकाता में अमित शाह की रैली के पास भड़काऊ नारा लगाने के मामले में एक और भाजपा समर्थक गिरफ्तार
**EDS: COMBO PHOTO** Kolkata: Police personnel produce three people at a local court, accused of raising provocative slogans during a rally by Home Minister Amit Shah yesterday, in Kolkata, March 2, 2020. (PTI Photo)(PTI02-03-2020_000221B)

कोलकाता : कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जाने के दौरान कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस व्यक्ति को भाजपा का समर्थक बताया जाता है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर 24 परगना के गोला (सोदपुर) निवासी सुजीत बरुआ (51) को पुलिस ने सोमवार रात हिरासत में लिया था. उसकी पहचान एक फुटेज से की गयी थी.

उन्होंने बताया कि तीन अन्य गिरफ्तार ‘भाजपा समर्थकों’ की तरह बरुआ के खिलाफ भी समुदायों के बीच बैर बढ़ाने, शांति और सौहार्द में खलल डालने, लोगों को डराने-धमकाने समेत अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ नारा लगाया था.

अधिकारी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किये गये तीन लोगों में से पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि ध्रुव बसु को शहर की एक अदालत ने सोमवार को उसकी उम्र और बीमारी के कारण जमानत दे दी थी. उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज को गृह विभाग के साथ साझा किया गया है और महकमे की मंजूरी के बाद ही गिरफ्तारियां की गयी हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘वीडियो के आधार पर पहचाने गये कुछ और लोगों की तलाश जारी है.’ भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने घटना में किसी भी कार्यकर्ता की संलिप्तता से इन्कार किया है और इसे तृणमूल कांग्रेस का काम बताया है. ‍केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को कोलकाता की एक दिन की यात्रा पर आय थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव प्रचार और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में हुए प्रदर्शनों में संबंधित नारा लगाये जाने को लेकर विवाद रहा है.

Previous article चीन से बाहर इन देशों में कोरोना का कहर, अब तक 3000 से अधिक मरे
Next article सपना चौधरी का ‘अंग्रेजी मैम’ अवतार, खुद शेयर की तस्वीर, लोग कर रहे हैं जबरदस्त कमेंट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel