[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar लोहरदगा : जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी आजसू

लोहरदगा : जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी आजसू

0
लोहरदगा : जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी आजसू

आजसू पार्टी की लोहरदगा प्रखंड एवं नगर के पदाधिकारी एवं युवाओं के साथ बैठक हुई. बैठक में सभी प्रखंडों एवं नगर के पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित हुए. बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार करने एवं जिले में व्याप्त जन समस्याओं पर विशेष चर्चा की गयी. पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन इन समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है. बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव सह लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने कहा की लगातार संगठन का विस्तार हम लोगों के द्वारा किया जा रहा है. आने वाले समय में पंचायत स्तर पर एवं ग्राम स्तर पर संगठन का और विस्तार किया जायेगा. श्रीमती भगत ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी अब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का कार्य करेगी. बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव, पूर्व केंद्रीय सचिव कवलजीत सिंह केंद्रीय सदस्य परमेश्वर भगत जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद अंसारी सहित अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

बैठक में शामिल हुए ये नेता

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य राजू गुप्ता नगर अध्यक्ष अशोक साहू नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजन मेहता, मीर आरिफ छोटू, गुड्डू प्रसाद गुप्ता प्रधान सचिव कुमार अभिषेक,आजसू के वरिष्ठ नेता इकरामुल अंसारी कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान साजिद कलाल विजय उरांव रमेश बैठा भंडरा प्रखंड अध्यक्ष आकाश यादव कैरो प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर उरांव लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश उरांव किस्को प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा उरांव पेसरार प्रखंड सचिव नागेंद्र उरांव कृष्ण यादव सुधीर नगेसिया, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल, विजय कुमार आयुष कुमार मेहता आदित्य संजय कुजूर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राजू उरांव, जिला प्रधान सचिव विलियम कुजूर, मुस्तफा अंसारी विजय साहू जीतू सिंह कबीर अंसारी राहुल राजबाला, सागर वर्मा मनोज गुप्ता मना, प्रदीप नायक, अभिषेक साहू, अजीत साहू, सनी अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, बिल्लू नायक, संतोष उरांव, सुनील अग्रवाल, संतोष कुमार, संजय सिंह, आनंद राम, संतोष राम जतरू मुंडा, मोहित शर्मा, आलोक मेहता, सनी साहू सोनू साहू, आयुष महतो, आकाश मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read: लोहरदगा के कुड़ू में शादी समारोह में छाया सन्नाटा, आजसू नेता नीरू शांति भगत ने जाना घायलों का हाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel