[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar AI Voice Scam: कॉल आते ही अकाउंट से गायब हो जाएंगे सारे पैसे ! जानें कैसे हो रहा है स्कैम

AI Voice Scam: कॉल आते ही अकाउंट से गायब हो जाएंगे सारे पैसे ! जानें कैसे हो रहा है स्कैम

0
AI Voice Scam: कॉल आते ही अकाउंट से गायब हो जाएंगे सारे पैसे ! जानें कैसे हो रहा है स्कैम

AI Voice Scam: एआई या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम हम सभी ने सुन रखा है. इसने जबसे टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है तबसे इसने कई तरह के बदलाव दर्ज कराये है. AI ने लोगों के काम करने के तरीके को न केवल बदला है बल्कि उसे आसान भी बना दिया है. AI का इस्तेमाल कर अब घंटों में किये जाने वाले काम महज कुछ मिनटों में ही हो जा रहे हैं. AI एक वरदान की तरह सामने आया है लेकिन, कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल गलत कामों को अंजाम देने के लिए भी करना शुरू कर दिया है. जहां एक तरफ AI ने जीवन को आसान बनाया है वहीं, दूसरी तरफ इसने कई तरह के गलत कामों को करने के तरीकों को भी आसान बना दिया है. AI का इस्तेमाल कर अब स्कैमर्स लोगों के अकाउंट से उनके मेहनतकी कमाई को भी गायब करने लग गए हैं. अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह स्कैम हो कैसे रहे है? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आया है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको AI Voice Scam से जुड़ी हर जानकारी देने वाले हैं. आज हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि आप इस तरह के स्कैम से कैसे बच सकते हैं.

कैसे काम करता है ये?

आपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कई रील्स देखी होंगी जिसमें किसी भी व्यक्ति के AI वॉइस का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें यह कोई असली आवाज नहीं बल्कि, टेक्नोलॉजी जा इस्तेमाल कर बनाई गयी नकली आवाज होती है. इस आवाज को AI का इस्तेमाल कर बनाया जाता है. AI की मदद से आप किसी के भी आवाज की डुप्लीकेट कॉपी बना सकते हैं. मार्केट में वॉइस क्लोनिंग करने के लिए कई तरह के सॉफ्टवेयर अवेलेबल हैं. इन ऐप्स या फिर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आप भी वॉइस क्रिएट करने के लिए कर सकते हैं. कंप्यूटर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी MacAfee ने कुछ ही दिनों पहले अपनी एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि ज्यादातर भारतीयों को ओरिजनल और AI Voice के बीच अन्तर का पता लगाना नहीं आता. इसका मतलब है कि जब भी स्कैमर्स डायरेक्ट कॉल करें उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होने वाली है. यहीं स्कैमर्स अब AI Voice का इस्तेमाल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे हैं.

Also Read: कितने तरह का होता है Deepfake? कैसे कर सकते हैं इसकी पहचान? यहां जानें
क्या है स्कैम से बचाव का तरीका

अब आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर इस तरह के स्कैम से हम बच कैसे सकते हैं? अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो बता दें इससे बचाव करने के कई तरीके उपलब्ध हैं. जब भी कोई आपसे कॉल कर पैसे मांगे तो ऐसे में उस व्यक्ति को डायरेक्ट वीडियो कॉल कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं, जब भी कोई व्यक्ति आपसे कॉल कर पैसों की मांग करे तो ऐसे हालातों में तुरंत सतर्क हो जाएं. तुरंत पैसे ट्रांसफर करने से पहले हम आपसे मामले की जांच जरूर करने को कहेंगे. ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनका इस्तेमाल कर आप इस तरह के सभी स्कैम्स से बच सकते हैं.

Previous article बिहार में 2028 बॉडी वार्न कैमरे की होगी खरीद, परिवहन विभाग की ओर से राशि जारी
Next article अब हेलमेट पहनने के बावजूद भी कटेगा चालान! जानें क्या है नियम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel