[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar दिल्ली में 15 फरवरी से एक्रेक्स इंडिया एक्सपो-2024, 40 की 500 से अधिक कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी

दिल्ली में 15 फरवरी से एक्रेक्स इंडिया एक्सपो-2024, 40 की 500 से अधिक कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी

0
दिल्ली में 15 फरवरी से एक्रेक्स इंडिया एक्सपो-2024, 40 की 500 से अधिक कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 15 फरवरी से एक्रेक्स इंडिया एक्सपो के 23वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा. इस एक्सपो में दुनिया भर के करीब 40 से अधिक देशों के 500 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे. यह व्यापार प्रदर्शनी इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रीजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ईशरे) के सहयोगी संगठन इर्न्फोमा मार्केट्स इन इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है. एयर कंडीशनिंग, हीटिंग, वेंटीलेशन और इंटेलीजेन्ट बिल्डिंग्स को समर्पित दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी का विषय ‘पावरिंग ग्लोबल एचवीएसी सप्लाई चेन’ है. प्रदर्शनी भारत में एचवीएसी मैनुफैक्चरिंग सेक्टर के विकास पर केंद्रित रहेगी. अनुमान है कि 2028 तक एचवीएसी मैनुफैक्चरिंग सेक्टर मार्केट वैल्यू बढ़कर 1.78 करोड़ रुपये तक हो जाएगी.

25 हजार से अधिक उद्यमी करेंगे शिरकत

एक्रेक्स इंडिया 2024 देशी-विदेशी निर्माताओं को सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के दिग्गजों एवं यूजर्स को जोड़ने और उनके कारोबार लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मंच प्रदान करेगा. एक्सपो 40 देशों के 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे, जिसमें बेल्जियम, चीन, चैक गणराज्य, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मलेशिया, सउदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, स्विट्ज़रलैण्ड, ताईवान, नीदरलैण्ड्स, यूएई, यूके, युक्रेन और यूएसए जैसे देश शामिल है. तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में करीब 25000 से अधिक कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसमें फुजित्सु जनरल इंडिया, डैकिन, डेनफोस, ब्लूस्टार, टाटा वोल्टास, मित्सुबिशी हैवी, शार्प इंडिया, हायर एचवीएसी सोल्युशन्स, ऐज टेक आदि प्रमुख हैं.

प्रदर्शनी का क्या है उद्देश्य

इसके बारे में एक्रेक्स इंडिया के चेयरमैन सुशील चौधरी ने कहा कि एक्रेक्स इंडिया भारत के एचवीएसी सेक्टर में डी-कार्बोनाइजेशन, तकनीकी विकास, इनोवेशन एवं सप्लाई चेन के इंटीग्रेशन जैसे पहलुओं पर रोशनी डालेगा. यह ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के अनुरूप भारत को विश्वस्तरीय मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगा. उद्योग जगत ने महामारी के बाद के दौर में भारत की दृढ़ता का उदाहरण प्रस्तुत किया है.

Also Read: Toyota बड़ी पावरहाउस है ये पॉपुलर लग्जरी एसयूवी कार, फेसलिफ्ट के साथ आ गई बाजार में

एसी के इस्तेमाल से बिजली खपत में इजाफा

उन्होंने कहा कि 2023 के दौरान भारत में एयर कंडीशनर्स के उपयोग की वजह से तकरीबन 190 टीडब्ल्यूएच बिजली की खपत हुई. यह राष्ट्रीय स्तर पर खपत होने वाली बिजली की 10 फीसदी से अधिक है. उन्होंने कहा कि भारत में एयर कंडीशनर्स के उपयोग से बिजली खपत का आंकड़ा 2038 तक 600 टीडब्ल्यूएच तक पहुंचने की उम्मीद है. देश के वन, टू और थ्री टीयर शहरों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

Also Read: Kia ने ये क्या किया… कार है या मिनीवैन? इनोवा हाइक्रॉस का तो हो गया काम!

एक्रेक्स इंडिया एक्सपो 2024 क्या है?

यह एयर कंडीशनिंग, हीटिंग, वेंटीलेशन और इंटेलीजेंट बिल्डिंग्स को समर्पित दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी व्यापार प्रदर्शनी है, जो 15 फरवरी 2024 से दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित की जाएगी.

इस एक्सपो में कौन-कौन से देश शामिल होंगे?

एक्सपो में 40 से अधिक देशों के 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे, जिनमें बेल्जियम, चीन, जापान, जर्मनी, इटली, यूएसए, यूएई, और कई अन्य देश शामिल हैं.

एक्रेक्स इंडिया एक्सपो 2024 का उद्देश्य क्या है?

इस एक्सपो का उद्देश्य भारत के एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन, और एयर कंडीशनिंग) मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में तकनीकी विकास, डी-कार्बोनाइजेशन, और सप्लाई चेन के इंटीग्रेशन को बढ़ावा देना है, जिससे भारत को एक वैश्विक मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया जा सके.

इस प्रदर्शनी में कितने लोग शामिल होंगे?

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है.

भारत में एसी उपयोग से बिजली की खपत कितनी हो रही है?

2023 में एयर कंडीशनर्स के उपयोग से भारत में लगभग 190 टीडब्ल्यूएच बिजली की खपत हुई, जो राष्ट्रीय स्तर पर खपत की गई बिजली का 10% से अधिक है. 2038 तक यह खपत 600 टीडब्ल्यूएच तक पहुंचने की उम्मीद है.

Previous article झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता को अपराधियों ने दौड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Next article ‘मेरे सलाह को सरकार ने नजरअंदाज किया’, विधानसभा में बोलें तमिलनाडु के राज्यपाल रवि, जानें मामला
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel