[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Cheapest Smartphone: 7 हजार में खरीदें 8GB रैम वाला स्मार्टफोन, लुक भी जबरदस्त

Cheapest Smartphone: 7 हजार में खरीदें 8GB रैम वाला स्मार्टफोन, लुक भी जबरदस्त

0
Cheapest Smartphone: 7 हजार में खरीदें 8GB रैम वाला स्मार्टफोन, लुक भी जबरदस्त

Most Affordable Smartphone 2023 : भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Itel A60s Smartphone बिग ऑफर के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल रहा है. Itel A60s फोन 8 जीबी रैम के साथ आया है. इसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम दी गई है, जो फ्यूजन मेमोरी टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसकी कीमत 8,999 रुपये है, लेकिन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आप इसे 6,500 रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं. इस फोन के शानदार फीचर्स और कैमरा क्वॉलिटी के बारे में हम आपको बताते हैं.

ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर से लैस

नया आईटेल A60s एक बेहद किफायती स्मार्टफोन है. नये फोन में 6.6 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. फोन 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस है. फोन में 8GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है और यह ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर से लैस है. सस्ता होने के बावजूद, नये Itel A60s स्मार्टफोन में बायोमीट्रिक अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है. फोटोग्राफी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी सेंसर दिया गया है.

Also Read: 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आया Honor Play 50 Plus, देखें कीमत और फीचर्स

128GB स्टोरेज वाला सबसे सस्ता फोन

Itel A60s की कीमत और उपलब्धता के बारे में बात करें, तो भारत में Itel A60s की शुरुआती कीमत 6,299 रुपये है, जो इसके 8GB (4GB+4GB) रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने 8GB (4GB+4GB) रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उतारा है. इसकी कीमत 6,999 रुपये है और इसेसे रिटोल आउटलेट से भी खरीदा जा सकता है. फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है- मूनलाइट वॉयलेट, शैडो ब्लैक और ग्लेशियर ग्रीन.

8GB तक रैम का सपोर्ट

आईटेल इंडिया की वेबसाइट पर दी गई डीटेल्स के अनुसार, नये आईटेल ए60एस में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.6 इंच एचडी प्लस (720×1612 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है. फोन एंड्रॉयड 12 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आता है. फोन क्वाॅड-कोर यूनिसॉक SC9863A1 प्रॉसेसर से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह फोन 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट से लैस है, यानी फोन में कुल 8GB रैम मिलेगी.

Also Read: नुकसान से है बचना ? ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से स्मार्टफोन खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

किफायती फोन में दमदार सेफ्टी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए आईटेल A60s में रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल 8-मेगापिक्सेल एआई कैमरा है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा भी है. फोन में बायोमीट्रिक अनलॉकिंग के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है.

5000 एमएएच बैटरी 32 दिन तक चलनेवाली

नये Itel A60s में मिलनेवाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल हैं. फोन में ग्रैविटी सेंसर और कंपास भी शामिल है. यह फोन 5000 एमएएच बैटरी से लैस है और इसमें 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि फोन में 32 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 7.5 घंटे तक का टॉकटाइम मिलता है.

Also Read: Mi Diwali Sale: Redmi Note 12 को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, यहां मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स
Also Read: 2000 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर ले जाएं Vivo का 5G स्मार्टफोन, यहां पाएं ऑफर्स की पूरी जानकारी

Previous article StripedFly Malware: 10 लाख से ज्यादा लोगों के फोन से पर्सनल डेटा चुरा चुका है मालवेयर, ऐसे बच सकते हैं आप
Next article झारखंड: BJP ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर झोंकी ताकत, नये आदिवासी चेहरों को जोड़ने की है तैयारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel