[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मालदा के पोल्ट्री फार्म में 600 मुर्गियां मरीं, सहमे लोग

मालदा के पोल्ट्री फार्म में 600 मुर्गियां मरीं, सहमे लोग

0
मालदा के पोल्ट्री फार्म में 600 मुर्गियां मरीं, सहमे लोग

मालदा : कोरोना वायरस से व्याप्त खौफ के बीच एक पोल्ट्री फार्म की करीब 600 मुर्गियां मर गयीं जिससे आसपास के लोग सहम गये हैं. यह घटना ओल्ड मालदा ब्लॉक के साहापुर ग्राम पंचायत के माधाईपुर गांव में हुई है. घटना के बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक के आदेश पर मृत मुर्गियों को दफना दिया गया. हालांकि इस चिराचरित गतिविधि के बीच स्थानीय लोगों ने कोरोना की आशंका के बीच मुर्गियों को दफनाने की जगह जला देना चाहिये था. वरना कोरोना वायरस का प्रकोप वैसे ही बना हुआ है. इसलिये किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिये. इन लोगों ने कहा कि प्रशासन को मुर्गियों के मरने की जांच करनी चाहिये. इस बारे में हालांकि स्थानीय साहापुर ग्राम पंचायत ने चुप्पी साधे हुए है.

इस संबंध में मालदा के प्राणी संपदा विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अरुप माझी ने बताया कि इसे लेकर अनावश्यक रुप से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. इस सीजन में मुर्गियों को रानीखेत नामक रोग पकड़ता है. उन्हें माधाईपुर इलाके के पोल्ट्री मुर्गियों के मरने की जानकारी नहीं थी. ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जमीनी तहकीकात के लिये प्रभावित इलाके में भेजा जायेगा. पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी आजम शेख ने फार्म में करीब दो हजार ब्रायलर मुर्गियां थीं जिनमें से 250 मर गयीं हैं. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि 600 मुर्गियों की मौत हुई है.

ओल्ड मालदा के बीडीओ इरफान हबीब ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं थी. ब्लॉक प्रशासन के पक्ष से अधिकारियों को इलाके में भेजा जा रहा है. हालांकि यह घटना सामान्य घटना है जो इस सीजन में अक्सर होती है. इसको लेकर अनावश्यक रुप से डरने की जरूरत नहीं है. घटना की पड़ताल की जा रही है.

Previous article कोलकाता में मिला कोरोना का पहला मरीज, पश्‍चिम बंगाल में दहशत
Next article ब्रह्मांड के पांच ऐसे ग्रह जो भविष्य में बन सकते हैं इंसानों का ठिकाना
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel