[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UPI पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

UPI पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

0
UPI पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर
Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 8

UPI Payment Rules Changing in January 2024: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल शायद ही ऐसा कोई हो जो कि न करता हो. लॉन्च होने के बाद से इसने भारत में सबसे पसंदीदा पेमेंट मेथड का खिताब हासिल कर लिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा इसे डेवलप किया गया था और लॉन्च के बाद ही इसने भारतीयों के पेमेंट करने और पैसे रिसीव करने के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले कुछ महीनों में NPCI ने UPI पेमेंट्स में कई बदलावों की घोषणा की है। ये सभी बदलाव जनवरी के महीने से ही लागू किए जाएंगे. तो चलिए इन बदलावों के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 9

यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट में बढ़ोतरी

पिछले साल दिसंबर के महीने में, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि UPI पेमेंट के लिए ट्रांजैक्शन की लिमिट पहले के 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. गवर्नर ने बाय-मंथली मोनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की घोषणा में कहा कि, यह बढ़ोतरी अस्पतालों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को पेमेंट करने के लिए की गई है, और ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई को अपनाने में सुधार के लिए किया गया है.

Also Read: Tata Pay ऐप को मिला लाइसेंस, गूगल पे से होगा मुकाबला
Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 10

इनएक्टिव यूपीआई आइडीज को किया जाएगा डिएक्टिवेट

पिछले साल, NPCI ने Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स के साथ-साथ बैंकों को निर्देश दिया था कि वे 31 दिसंबर, 2023 तक एक साल से अधिक समय से एक्टिव नहीं होने वाली इनएक्टिव UPI आईडीज को डीएक्टिवेट कर दें. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी तक इस तरह के सभी अकाउंट्स को डीएक्टिवेट कर दिया गया हो.

Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 11

1 लाख रुपये तक के UPI ऑटो पेमेंट के लिए कोई ऑथेंटिकेशन नहीं

RBI ने हाल ही में घोषणा की है कि कुछ मामलों में 1 लाख रुपये तक के यूपीआई पेमेंट के लिए अब एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की जरुरत नहीं होगी. RBI गवर्नर ने कहा कि, एएफए के बिना क्रेडिट कार्ड पुनर्भुगतान, म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन और इंश्योरेंस प्रीमियम के रेकरिंग पेमेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ई-जनादेश की लिमिट में बढ़ोतरी की गई है. घोषणा से पहले, AFA के बिना ट्रांसफर की जा सकने वाली अमाउंट की लिमिट 15,000 रुपये थी.

Also Read: Redmi Note 13 से Samsung Galaxy S24 तक, इस महीने लॉन्च होंगे कई धाकड़ Smartphones
Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 12

UPI लाइट वॉलेट ट्रांजैक्शन लिमिट में बढ़ोतरी

ऑफलाइन किए गए यूपीआई लाइट वॉलेट के लिए ट्रांजैक्शन की लिमिट भी 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है. ट्रांसफर किये जा सकने वाले मैक्सिमम अमाउंट 2,000 रुपये है. यह बढ़ोतरी खराब इंटरनेट कनेक्शन वाले जगहों में यूपीआई-लाइट वॉलेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

Undefined
Upi पेमेंट के नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर 13

कुछ UPI पेमेंट्स पर इंटरचेंज फी

एनपीसीआई ने कुछ मर्चेंट्स द्वारा किए गए यूपीआई पेमेंट पर 1.1 प्रतिशत इंटरचेंज फी लगाने की घोषणा की थी. यह फी ऑनलाइन वॉलेट जैसे प्रीपेड पेमेंट डिवाइसेज का इस्तेमाल करके किए गए 2,000 रुपये से अधिक पर लागू होता है.

Previous article PSEB Board Exams 2024 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं
Next article JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel