[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gpay, PhonePe, Paytm की तरह Arattai से भी कर पाएंगे पेमेंट, श्रीधर वेम्बु जल्द ला रहे Zoho Pay

Gpay, PhonePe, Paytm की तरह Arattai से भी कर पाएंगे पेमेंट, श्रीधर वेम्बु जल्द ला रहे Zoho Pay

0
Gpay, PhonePe, Paytm की तरह Arattai से भी कर पाएंगे पेमेंट, श्रीधर वेम्बु जल्द ला रहे Zoho Pay
Arattai ऐप में जल्द मिलेगी पेमेंट करने की सुविधा

बीते कुछ सप्ताह से एक ऐप ने तहलका मचा रखा है. आपके कानों में भी अब तक उस ऐप का नाम आ गया होगा, या शायद आपने उसे इस्तेमाल भी करना शुरू कर ही दिया होगा. हम बात कर रहे हैं Zoho की चैटिंग ऐप Arattai के बारे में. इस ऐप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यहां तक की लोग इसे देसी व्हाट्सऐप भी कहने लगे हैं.

Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बु अक्सर X पर ट्वीट करके ऐप, कंपनी की स्ट्रेटजी और प्लानिंग के बारे में अपडेट देते रहते हैं. आज फिर से उन्होंने एक नए फीचर की झलक दिखाई है, जो पहले से ही व्हाट्सऐप में मौजूद है. आइए जानते हैं आखिर कौन सा है वो फीचर जिसके लिए श्रीधर वेम्बु ने यूजर्स से थोड़ा समय मंगा है.

Zoho ने लॉन्च किया POS डिवाइस

Zoho ने पेमेंट सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अपना खुद का पॉइंट ऑफ सेल (POS) डिवाइस लॉन्च किया है. कंपनी के फाउंडर वेम्बु ने X पर पोस्ट करके बताया कि ये डिवाइस क्रेडिट/डेबिट कार्ड और QR कोड से पेमेंट लेने की सुविधा देता है. इसमें साउंड बॉक्स भी लगा हुआ है.

क्या होता है POS डिवाइस?

Point of Sale (POS) डिवाइस एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जिसका इस्तेमाल बिजनेस अपने सेल्स ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए करते हैं. इसकी मदद से दुकानदार कैश लेने की जगह डेबिट या क्रेडिट कार्ड, UPI या मोबाइल वॉलेट से पेमेंट रिसीव कर सकते हैं.

Arattai ऐप से जल्द कर पाएंगे पेमेंट

वेम्बू ने अपने X पोस्ट पर बताया कि Zoho ने NPCI की NBBL के साथ हाथ मिलाया है ताकि भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाया जा सके. इसके अलावा, Zoho का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai जल्द ही Zoho Pay से जुड़ने वाला है. यानी अब आप सीधे Arattai ऐप से ही पैसे भेज और पा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Arattai का वो एक फीचर, जिसका WhatsApp यूजर्स अभी तक कर रहे इंतजार, फायदे जानकर आप भी कहेंगे- ‘वाह’

यह भी पढ़ें: मीटिंग शेड्यूल से लेकर 5 ऐसे फीचर्स जो Arattai को बनाते हैं WhatsApp से अलग

Previous article वारंटी को भेजा गया जेल
Next article निर्मली में निकाला गया फ्लैग मार्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel