[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹89 में मिल रहा YouTube Premium Lite सब्स्क्रिप्शन, सस्ते में मिलेंगे ये फायदे

₹89 में मिल रहा YouTube Premium Lite सब्स्क्रिप्शन, सस्ते में मिलेंगे ये फायदे

0
₹89 में मिल रहा YouTube Premium Lite सब्स्क्रिप्शन, सस्ते में मिलेंगे ये फायदे
यूट्यूब प्रीमियम लाइट

YouTube पर बिना रुकावट वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपके लिए YouTube का Premium Lite प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान यूट्यूब प्रीमियम का सस्ता वर्जन है और खास उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें सिर्फ वीडियो के बीच में आने वाले एड से दिक्कत है. सबसे खास बात तो यह कि अब यूट्यूब प्रीमियम लाइट यूजर्स को भी कंपनी Background Play और Offline Download जैसे फीचर्स का फायदा दे रही है. यानी सिर्फ एड ही नहीं, बल्कि आप आराम से किसी भी वीडियो को बैकग्राउंड में देख सकते हैं और ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Premium Lite यूजर्स को क्या मिलेगा?

Premium Lite सब्सक्राइबर्स को दो बड़े फायदे मिलेंगे. जैसे-

Background Play फीचर: अब यूजर्स मोबाइल पर वीडियो चलाकर दूसरे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें वीडियो का ऑडियो बैकग्राउंड में चलता रहेगा, चाहे आप किसी और ऐप पर काम कर रहे हों या आपका फोन लॉक हो. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो पॉडकास्ट, इंटरव्यू या एजुकेशनल वीडियो सुनते हुए दूसरे काम करना पसंद करते हैं.

Offline Download सुविधा: अब Premium Lite यूजर्स वीडियो और प्लेलिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे. इसका मतलब है कि आप इंटरनेट न होने पर भी अपनी पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं. अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या ऐसी जगह हैं जहां इंटरनेट नहीं है या सिग्नल वीक है, तब भी डाउनलोड की गई वीडियो आसानी से देखी जा सकती है.

किन वीडियो पर मिलेगा Ad-Free एक्सपीरियंस?

Premium Lite प्लान पहले से ही कई तरह के वीडियो को बिना एड के देखने की सुविधा देता है. इसमें-

  • गेमिंग वीडियो
  • न्यूज और जानकारी से जुड़ी वीडियो
  • एजुकेशनल कंटेंट
  • क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए नॉर्मल वीडियो शामिल है.

कितनी है कीमत?

YouTube Premium Lite के मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 89 रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर आपको बस Ads से छुटकारा चाहिए और आराम से वीडियो देखना है, तो 89 रुपये वाला प्लान काफी अच्छा और सस्ता ऑप्शन है.

अगर आप म्यूजिक भी बिना एड्स के सुनना चाहते हैं और हर जगह पूरा प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो Regular YouTube Premium के प्लान्स भी हैं. इसकी कीमत-

  • Individual – ₹149/महीना
  • Student – ₹89/महीना
  • Family – ₹299/महीना
  • Yearly Plan – ₹1,490

कैसे ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन?

  • YouTube ऐप ओपन करें
  • Profile Icon पर टैप करें
  • यहां Get YouTube Premium ऑप्शन सेलेक्ट करें
  • अपना प्लान सेलेक्ट करें
  • फिर पेमेंट कर दें.

इसके बाद सारे फीचर्स तुरंत आपके सभी डिवाइस पर काम करने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: Google Maps का नया AI फीचर ‘Ask Maps’ इंडिया में, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Previous article दशा माता व्रत कथा पढ़ने से बदलती है किस्मत और दूर होती दरिद्रता
Next article सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel