[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology YouTube वीडियो अब बिना Premium भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर

YouTube वीडियो अब बिना Premium भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर

0
YouTube वीडियो अब बिना Premium भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर
यूट्यूब

YouTube अब अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है. कंपनी अपने एक पॉपुलर फीचर Picture-in-Picture (PiP) को अब सभी यूजर्स के लिए फ्री कर रही है, जो पहले सिर्फ Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था. यह PiP फीचर यूजर्स को वीडियो को छोटे फ्लोटिंग स्क्रीन में चलाने की सुविधा देता है, जिससे आप ऐप बंद करने के बाद भी वीडियो को देख सकते हैं और साथ ही फोन पर दूसरे काम भी कर सकते हैं.

अब सभी के लिए फ्री होगा YouTube PiP फीचर

YouTube ने ऐलान किया है, कि उसका पॉपुलर Picture-in-Picture (PiP) मोड जल्द ही दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए फ्री किया जाएगा. यह सुविधा पहले अमेरिका में फ्री की गई थी और अब आने वाले महीनों में इसे Android और iOS पर ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा. हालांकि, Netflix जैसे ऐप्स में भी PiP मिलता है, लेकिन वे पूरी तरह सब्सक्रिप्शन बेस्ड हैं.

क्या है PiP मोड और कैसे करता है काम?

PiP यानी Picture-in-Picture एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप वीडियो को छोटे फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं, भले ही आप ऐप से बाहर निकल जाएं. यानी कि आप वीडियो देखते हुए चैट कर सकते हैं, सोशल मीडिया यूज कर सकते हैं या अन्य ऐप्स चला सकते हैं.

इसे इस्तेमाल करना भी आसान है. इसके लिए बस वीडियो चलाते समय होम बटन पर टैप करें और वीडियो अपने आप छोटे स्क्रीन में चलने लगेगा.

रहेंगी कुछ लिमिटेशन

भले ही PiP अब फ्री किया जा रहा है, लेकिन इसमें कुछ लिमिटेशन भी होंगे. जैसे यह फीचर सिर्फ लॉन्ग-फॉर्म और नॉन-म्यूजिक वीडियो के लिए काम करेगा. म्यूजिक वीडियो को PiP में देखने के लिए अभी भी YouTube Premium जरूरी रहेगा. यही नियम Premium Lite यूजर्स पर भी लागू होगा.

यूजर्स के लिए क्या है फायदा?

YouTube पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी अपने फीचर्स को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बना रही है. ऐसे में PiP को फ्री करने से यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिलेगा, ज्यादा लोग प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहेंगे और कुछ यूजर्स Premium सब्सक्रिप्शन से भी जुड़ सकते हैं.

क्या है YouTube Premium की कीमत

अगर आप फ्री PiP के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो बैकग्राउंड में चलाना, ऐड-फ्री एक्सपीरियंस या वीडियो डाउनलोड जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो YouTube Premium ले सकते हैं, जिसकी कीमत भारत में ₹149 प्रति माह से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: घंटों की स्क्रॉलिंग से बचना है? जानें YouTube Shorts ऑफ करने का आसान तरीका

Previous article KATIHAR धूमधाम से मनाई गई महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती
Next article BANKA सड़क दुर्घटना में जख्मी इकलौता पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel